भागलपुर में फाइनेंस कर्मचारी गिरफ्तार:शादी में खर्च के लिए 1.32 लाख रुपए का गबन, लूट की झूठी कहानी रची

Feb 1, 2026 - 14:30
 0  0
भागलपुर में फाइनेंस कर्मचारी गिरफ्तार:शादी में खर्च के लिए 1.32 लाख रुपए का गबन, लूट की झूठी कहानी रची
भागलपुर जिले के सजोर थाना क्षेत्र में फाइनेंस कर्मी से लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में पूरा मामला फर्जी निकला, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपनी शादी का खर्च जुटाने के लिए 1.32 लाख रुपए की लूट की झूठी कहानी रची थी। विधि व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के पुरानी गांव निवासी सिंकू कुमार के तौर पर हुई है। भागलपुर जिले के अमरपुर स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी में फील्ड अफसर के पद पर कार्यरत था। उसने 20 नवंबर 2025 को थाना में आवेदन देकर दावा किया था कि राहुल नगर और जान्हीपुर गांव के बीच अज्ञात बदमाशों ने उससे 1.32 लाख रुपए लूट लिए। बार-बार बयान बदलता रहा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच के तहत मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान कई विसंगतियां सामने आई। आरोपी के बयान बार-बार बदलते रहे, जिससे पुलिस को संदेह हुआ। डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी सिंकू कुमार ने आखिरकार सच कबूल कर लिया। उसने स्वीकार किया कि नवंबर में उसकी शादी होनी थी, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसके पास पर्याप्त पैसे नहीं थे। शादी में खर्च के लिए उसने कंपनी से मिली रकम को छिपाने के उद्देश्य से लूट की झूठी कहानी रची थी। आरोपी सिंकू कुमार के खिलाफ झूठी सूचना देने, पुलिस को गुमराह करने और धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। डीएसपी ने कहा कि इस तरह की फर्जी घटनाएं पुलिस व्यवस्था पर अनावश्यक दबाव डालती है। असली अपराधों की जांच में बाधा बनती है। कानून को धोखा देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News