परीक्षा देने जा रहे तीन इंटरमीडिएट छात्र घायल:किऊल-बिछवे रोड पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, 2 गंभीर

Feb 3, 2026 - 13:30
 0  0
परीक्षा देने जा रहे तीन इंटरमीडिएट छात्र घायल:किऊल-बिछवे रोड पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, 2 गंभीर
लखीसराय में मंगलवार को किऊल थाना क्षेत्र के किऊल-बिछवे रोड पर एक सड़क हादसा हो गया। रेलवे गुमटी से पहले हुई इस दुर्घटना में बाइक से परीक्षा देने जा रहे तीन इंटरमीडिएट परीक्षार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सिंहचक गांव निवासी मनीष कुमार, सन्नी कुमार और अंकित कुमार के रूप में हुई है। तीनों छात्र लाखोचक 10+2 विद्यालय के इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी हैं। वे मंगलवार को शरमा स्थित परीक्षा केंद्र पर अपनी परीक्षा देने जा रहे थे। किऊल-बिछवे रोड पर रेलवे गुमटी से पहले उनकी बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे तीनों छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 2 छात्र का पैर टूटा दुर्घटना में सन्नी कुमार और मनीष कुमार के पैर टूट गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। अंकित कुमार की हालत भी गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। किऊल थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में सड़क पर संतुलन बिगड़ने को हादसे का कारण बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News