नालंदा में आज से इंटर की परीक्षा:44 हजार परीक्षार्थी एग्जाम में होंगे शामिल, शहर में 22 अलग-अलग सेंटर बनाए गए

Feb 2, 2026 - 07:30
 0  0
नालंदा में आज से इंटर की परीक्षा:44 हजार परीक्षार्थी एग्जाम में होंगे शामिल, शहर में 22 अलग-अलग सेंटर बनाए गए
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा आज से शुरु हो रही है। जिले के 40 केन्द्रों पर अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। इस साल कुल 44 हजार 352 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें 23 हजार 132 छात्र और 21 हजार 220 छात्राएं सम्मिलित हैं। प्रशासन ने कदाचारमुक्त और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। जिला प्रशासन ने बिहारशरीफ में 31, हिलसा में 5 और राजगीर में 4 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए हैं। छात्राओं के लिए 18 जबकि छात्रों के लिए 22 अलग परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। हिलसा और राजगीर में छात्रओं का सेंटर बनाया गया है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी - प्रथम पाली सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर पौने एक बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक चलेगी। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने केन्द्राधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बार प्रशासन ने सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय व्यवस्था की है। परीक्षा केन्द्रों पर 115 स्टैटिक दंडाधिकारी, 38 गश्ती दल दंडाधिकारी, 20 उड़नदस्ता (जोनल दंडाधिकारी) और 8 सुपर जोनल दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। परीक्षा केन्द्रों की समस्त गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रहेगी। केन्द्र के 500 मीटर की परिधि में धारा 163 लागू रहेगी। केन्द्राधीक्षक को छोड़कर किसी भी प्रतिनियुक्त अधिकारी या कर्मी को मोबाइल फोन साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध जिला शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस बार भी परीक्षार्थियों को जूता-मोजा पहनकर आने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी परीक्षार्थियों को चप्पल पहनकर ही परीक्षा में शामिल होना होगा। परीक्षा हॉल के प्रवेश द्वार पर त्रिस्तरीय जांच के पश्चात ही प्रवेश मिलेगा। महिला परीक्षार्थियों की जांच महिला दंडाधिकारी और महिला पुलिसकर्मी करेंगी। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी। शौचालय समेत केन्द्रों के सभी स्थानों की गहन जांच करायी जाएगी, ताकि नकल सामग्री की संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जा सके। परीक्षार्थियों को प्रथम पाली के लिए सुबह नौ बजे तक और द्वितीय पाली के लिए दोपहर डेढ़ बजे तक परीक्षा हॉल में प्रवेश करना अनिवार्य है। निर्धारित समय के बाद आने वाले किसी भी परीक्षार्थी को किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा की संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। यातायात जाम से बचने की अपील पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने बताया कि परीक्षा अवधि के दौरान असामाजिक तत्वों, अफवाह फैलाने वालों और कदाचार में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने का प्रयास करें। जिले में रोजाना 93 स्थानों पर यातायात जाम की समस्या रहती है, जबकि बिहारशरीफ शहर के 13 प्रमुख चौराहों पर महाजाम लगता है। विशेषकर सोहसराय, अस्पताल चौक, भरावपर, हरनौत गोनावां मोड़, एकंगरसराय बाजार, हिलसा बिहारी चौक और राजगीर बस पड़ाव पर सुबह आठ से साढ़े ग्यारह बजे तक भारी भीड़ रहती है। बिहारशरीफ में छात्राओं के लिए 9 तो छात्रों के लिए 22 परीक्षा केन्द्र बनाए है। बिहारशरीफ अनुमंडल में बालिकाओं के लिए डिटेल… बालक के लिए डिटेल… एसपीएम कॉलेज : 187 - 1170 -6 नालंदा कॉलेज : 320 -1411- 0 सोगरा कॉलेज : 158 - 622-0 पीसीपी इंटर कॉलेज : 127 -457 -0 पीएमएस कॉलेज : 266 - 734 - 79 केएसटी कॉलेज : 243 - 915 - 0 आदर्श प्लस टू हाईस्कूल : 145 - 550 - 0 आवासीय मॉडल मध्य विद्यालय : 318 -635 -0 जवाहर कन्या हाईस्कूल : 110 - 463 - 0 सरस्वती पब्लिक स्कूल : 258 - 1072 -0 बिहार टाउन हाईस्कूल : 245 - 963 -0 सदानंद इंटरमीडिएट कॉलेज : 81 - 403 -0 कचहरी आरपीएस : 359 - 1105 - 0 सनबीम सेंट्रल स्कूल : 96 - 483 - 0 कैम्ब्रिज स्कूल पहड़पुरा : 196 - 574 -0 नालंदा विद्या मंदिर : 237 -927 - 1 मकनपुर आरपीएस : 271 - 1198 - 0 सदरे आलम मेमोरियल सेकेंडरी स्कूल : 342 - 1225 - 0 डैफोडिल पब्लिक स्कूल : 240 - 891 - 0 संत जोसेफ एकेडमी : 164 - 604 - 7 गुरूकुल विद्यापीठ : 168 - 522 - 0 जेपी इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी : 298 - 1211 - 68 परीक्षा केन्द्रों के आसपास विशेष निगरानी प्रशासन ने परीक्षा केन्द्रों के आस-पास स्थित फोटोस्टेट और स्टेशनरी की दुकानों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं। कोचिंग संस्थानों की गतिविधियों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी। किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के लिए परीक्षार्थी और अभिभावक निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं- जिला प्रशासन अनुमंडल स्तर जिला प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों और अभिभावकों से शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News