जमुई में बालू लदा ट्रक पलटा, ड्राइवर-खलासी सुरक्षित:तेज रफ्तार के कारण बैलेंस बिगड़ने से एक्सीडेंट, एक घंटे जाम

Feb 2, 2026 - 14:30
 0  0
जमुई में बालू लदा ट्रक पलटा, ड्राइवर-खलासी सुरक्षित:तेज रफ्तार के कारण बैलेंस बिगड़ने से एक्सीडेंट, एक घंटे जाम
जमुई के सोनो-बाटिया मुख्य मार्ग पर औरैया के पास सोमवार को बालू से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। मोड़ पर अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रक सड़क के बीचों-बीच पलट गया। ट्रक पलटने से सड़क पर बालू बिखर गई, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। इसके कारण दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और लगभग एक घंटे तक सड़क जाम रही। पुलिस टीम मौके पर पहुंची स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सोनो थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने JCB मशीन की सहायता से पलटे हुए ट्रक को सीधा करवाया और सड़क पर बिखरी बालू को हटवाया। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को सड़क से हटाया जा सका, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हुआ। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई पुलिस के अनुसार, इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News