गरीब, मजदूर, किसानों का बजट; Budget 2026 को पूर्व CM चंपाई सोरेन ने विकास को गति देने वाला बताया

Feb 1, 2026 - 18:30
 0  0
गरीब, मजदूर, किसानों का बजट; Budget 2026 को पूर्व CM चंपाई सोरेन ने विकास को गति देने वाला बताया

शचींद्र कुमार दाश
Budget 2026: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह सर्वांगीण, सर्वस्पर्शी और समावेशी बजट विकसित भारत के निर्माण की दिशा में केंद्र के मोदी सरकार की दूरदर्शिता का ब्लूप्रिंट है. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि यह बजट गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, छात्रों और आम लोगों के जीवन-स्तर को बेहतर बनायेगा. लोगों की काबिलियत को निखारकर, हर परिवार को कमाई के पर्याप्त संसाधन एवं मौके उपलब्ध करवाना तथा देश के आर्थिक विकास की गति को तेज करना इस बजट की प्राथमिकता है.

आयुर्वेद एम्स बनने से प्राचीन चिकित्सा की वापसी

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें काजू, अखरोट, बादाम, नारियल, कॉफी और मछली पालन के जरिए किसानों और छोटे कारोबारियों की आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया है. खादी, हथकरघा एवं हस्तशिल्प कर्मियों के लिए विशेष प्रावधानों से बुनकरों के जीवन में खुशहाली आयेगी. देश में बनने जा रहे टेक्सटाइल पार्क दुनिया भर के वस्त्र निर्माताओं को ‘मेक इन इंडिया’ के लिए प्रेरित करेंगे. जिला अस्पतालों को अपग्रेड कर नये ट्रॉमा सेंटरों के बनने से आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जायेंगी. आयुर्वेद के क्षेत्र में शुरू होने जा रहे 3 नये एम्स इस प्राचीन चिकित्सा पद्धति को फिर से लोकप्रिय बनाएंगे.

दवाइयां सस्ती होने से मरीजों को राहत

उन्होंने कहा कि बायोफार्मा और आयुर्वेद के क्षेत्र में भारत को अग्रणी शक्ति बनाने का प्रयास स्वागत योग्य है. सेमीकंडक्टर, चिप एवं मोबाइल कलपुर्जों का निर्माण भारत को महाशक्ति बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा. कैंसर और डायबिटीज की दवाइयों और अन्य मेडिकल उपकरणों को सस्ता करने का फैसला सराहनीय है. डिफेंस सेक्टर को कस्टम ड्यूटी में छूट देश को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रखेगी. 15 हजार स्कूलों और 500 कॉलेजों में बनने जा रही कंटेंट क्रिएटर लैब्स छात्रों को दुनिया के साथ कदमताल मिलाने के लिए प्रेरित करेगी. सभी जिलों में छात्राओं के लिए हॉस्टल बनाना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम है.

चंपाई सोरेन ने कहा कि सात हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, कार्गो ले जाने के लिए फ्रंट कॉरिडोर और वॉटरवेज द्वारा आवागमन एवं सामानों का परिवहन आसान बनाया जायेगा. शराब, सिगरेट एवं पान मसाला को महंगा बनाने का निर्णय स्वागत योग्य है. माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत की राह पर अग्रसर इस बजट के लिए वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण बधाई की पात्र हैं.

ये भी पढ़ें…

Palamu Crime: डायन-बिसाही के आरोप में पलामू के पांकी में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, दो गंभीर

NTPC Profits: एनटीपीसी नार्थ कर्णपुरा को 686 करोड़ का मुनाफा, 1.92 पैसे प्रति यूनिट बिजली उत्पादन

The post गरीब, मजदूर, किसानों का बजट; Budget 2026 को पूर्व CM चंपाई सोरेन ने विकास को गति देने वाला बताया appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Vikash Kumar Editor-in-chief