गया के किसान ने 'जीरो बजट' में किया कमाल, मात्र 20 डिसमिल में नींबू की बागवानी, सालाना 3 लाख कमाई

Feb 2, 2026 - 14:30
 0  0
गया के किसान ने 'जीरो बजट' में किया कमाल, मात्र 20 डिसमिल में नींबू की बागवानी, सालाना 3 लाख कमाई
गयाः बिहार के गया जिले के डोभी प्रखंड अंतर्गत केसापी गांव के किसान रामसेवक प्रसाद ने अपनी सूझबूझ से खेती को मुनाफे का सौदा बना दिया है. पारंपरिक फसलों को छोड़कर उन्होंने मात्र 20 डिसमिल जमीन पर नींबू के 10 पौधे लगाकर 'कैश क्रॉप' की राह चुनी, जिससे उन्हें अब सालाना ₹3 लाख तक की शुद्ध आमदनी हो रही है. इस सफल मॉडल की सबसे बड़ी खासियत इसका 'जीरो बजट' और पूरी तरह जैविक होना है. रामसेवक अपने बगीचे में किसी भी तरह के रासायनिक खाद का उपयोग नहीं करते हैं. उन्होंने अपने मित्र की प्रेरणा से बीजों के जरिए ये पौधे तैयार किए थे, जिनमें चार साल बाद बंपर पैदावार शुरू हो गई. उनके नींबू की गुणवत्ता इतनी अधिक है कि फल पककर खुद गिरते हैं और बाजार में इनकी भारी डिमांड रहती है. वर्तमान में एक पेड़ से ₹25-30 हजार की कमाई देख, उन्होंने अब 40 डिसमिल अतिरिक्त जमीन पर 50 नए पौधे लगाकर इस मुनाफे वाले कारोबार को विस्तार देना शुरू कर दिया है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News