खादगढ़ा में ‘अग्नि-कांड’: 6 बसें जलकर खाक, भयंकर अफरा-तफरी के बीच दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
Ranchi Fire News, रांची : रांची के कांटा टोली स्थित खादगढ़ा बसस्टैंड में बड़ी आगजनी घटना सामने आयी है. रविवार दोपहर 6 बसों में भयंकर आग गयी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी है. घटना के बाद दमकल केंद्र को इसकी सूचना दे दी गयी जिसके बाद अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही है. आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है.
Also Read: NTPC Profits: एनटीपीसी नार्थ कर्णपुरा को 686 करोड़ का मुनाफा, 1.92 पैसे प्रति यूनिट बिजली उत्पादन
सबसे पहले सिटी बस में लगी आग
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सबसे पहले गुलाबी रंग की एक सिटी बस में आग लगी. जिसे बुझाने के लिए लोगों ने अग्निशमन विभाग को फोन लगाया लेकिन वह वक्त पर नहीं पहुंची. जिसके बाद देखते ही देखते अन्य बसों में भी आग लग गयी है. लोगों ने बताया कि सूचना देने के बावजूद पुलिस अभी तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची है. जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है
The post खादगढ़ा में ‘अग्नि-कांड’: 6 बसें जलकर खाक, भयंकर अफरा-तफरी के बीच दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा appeared first on Prabhat Khabar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0