औरंगाबाद में सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत:रोड क्रॉस करने के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, सदर अस्पताल में तोड़ा दम

Feb 3, 2026 - 13:30
 0  0
औरंगाबाद में सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत:रोड क्रॉस करने के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, सदर अस्पताल में तोड़ा दम
औरंगाबाद में सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। रोड क्रॉस करने के दौरान NH-139 पर तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी थी। मृतक की पहचान दाउदनगर के शमशेर नगर निवासी नारायण साव(65) के तौर पर हुई है। ओबरा के देवकली स्थित शिव मंदिर में रहता था। साथ में पुत्र महेश साव भी अपने परिवार के साथ वहीं रहता था। जानकारी के मुताबिक वाहन से टक्कर लगने के बाद काफी देर तक नारायण साव सड़क पर ही पड़े रहे। काफी देर बाद राहगीरों ने देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हादसा हादसे की सूचना पर परिवार के सदस्य हॉस्पिटल पहुंचे। बड़े बेटे गुप्ता साव ने बताया कि पिताजी काफी दिनों से शिव मंदिर में ही रहते थे। शौच के लिए जा रहे थे। सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव सौंप दिया है। मामले की छानबीन की जा रही हौ। इधर घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरा करने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।वहीं शमशेर नगर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News