औरंगाबाद में अनियंत्रित होकर पलटी बस:20 से अधिक घायल, चार लोगों को सदर अस्पताल किया रेफर; ड्राइवर पर नशे में गाड़ी चलाने का आरोप

Dec 18, 2025 - 20:30
 0  0
औरंगाबाद में अनियंत्रित होकर पलटी बस:20 से अधिक घायल, चार लोगों को सदर अस्पताल किया रेफर; ड्राइवर पर नशे में गाड़ी चलाने का आरोप
औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबा-नवीनगर मुख्य पथ पर को बड़ा सड़क हादसा हो गया। नवीनगर से औरंगाबाद जा रही एक यात्री बस सिमरा और बभनसोता गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार बताए जा रहे थे। घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। हादसे में 20 से अधिक यात्रियों के घायल होने की सूचना है, जिनमें आधा दर्जन से अधिक की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों के अनुसार, बस काफी तेज रफ्तार में चल रही थी। यात्रियों ने आरोप लगाया कि चालक शराब के नशे में था और लापरवाही से वाहन का परिचालन कर रहा था। इसी दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। कुछ यात्री बस के नीचे दब गए, जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। चार लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल भेजा घायलों में नवीनगर थाना क्षेत्र के मैगरा गांव निवासी संतोष सिंह की पत्नी गीता देवी, उनकी पुत्री आंचल कुमारी, नवीनगर निवासी बसंत तिवारी के पुत्र विकास कुमार, पलामू जिले के राजा वसीराज गांव निवासी ईश्वरी पासवान की पत्नी शांति कुमारी, तथा नवीनगर थाना क्षेत्र के बड़ेम गांव निवासी ललन पासवान की पत्नी संगीता देवी समेत कई अन्य यात्री शामिल हैं। इनमें से गीता देवी, विकास कुमार, शांति कुमारी और संगीता देवी की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अधिकांश यात्रियों के हाथ, पैर, सिर में आई चोट हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहनों से नबीनगर अस्पताल पहुंचाया। कुछ घायलों का इलाज कुटुंबा रेफरल अस्पताल में कराया गया, जबकि कुछ यात्रियों ने निजी क्लीनिकों में उपचार कराया। चिकित्सकों के अनुसार अधिकांश घायलों को हाथ, पैर और सिर में चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ अरुण सिंह और नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया और घायलों को शीघ्र इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। हादसे के बाद बस का चालक और सहचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News