इंटर एग्जामः पटना-गोपालगंज में छात्रों के जूते उतरवाए गए:ठंड में नंगे पांव मिली एंट्री, 13 लाख छात्र देंगे परीक्षा

Feb 2, 2026 - 08:30
 0  0
इंटर एग्जामः पटना-गोपालगंज में छात्रों के जूते उतरवाए गए:ठंड में नंगे पांव मिली एंट्री, 13 लाख छात्र देंगे परीक्षा
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा आज यानी 2 फरवरी से शुरू हो रही है, जो 13 फरवरी तक चलेगी। प्रदेश के 1,762 सेंटर्स पर 2 पालियों में परीक्षा होगी। इसमें 13,17,846 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिनमें 6,75,844 छात्राएं और 6,42,002 छात्र हैं। आज पहले दिन बायोलॉजी का एग्जाम है। जिसमें 5,02,317 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दूसरी पाली में इकोनॉमिक्स की परीक्षा होगी, जिसमें 55,964 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सेंटर्स पर परीक्षार्थी पहुंचने लगे हैं। गोपालगंज और पटना में कई परीक्षार्थियों के जूते उतरवा दिए गए। वहीं कई छात्रा खाली पैर एक्जाम देने पहुंचीं। 100 अंक के पेपर में 50 प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के अनुसार, प्रत्येक विषय में 50% प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective) होंगे। सब्जेक्टिव प्रश्नों में भी विकल्प दिए जाएंगे। उत्तर पुस्तिका और OMR शीट पर बारकोड भी रहेगा, जिससे जांच के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना न के बराबर होगी। सभी परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र और OMR शीट समझने के लिए 15 मिनट का एक्सट्रा समय मिलेगा। इस दौरान उत्तर लिखना शुरू नहीं करना है, केवल प्रश्नों को पढ़ने और समझने की अनुमति होगी। परीक्षा कक्ष में इनविजिलेटर भी नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि एग्जाम हॉल में 2 इनविजिलेटर होंगे। परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थी, इनविजिलेटर या कोई भी कर्मचारी मोबाइल लेकर नहीं जा सकेंगे। सिर्फ केंद्राधीक्षक को सीमित परिस्थितियों में मोबाइल रखने की अनुमति होगी। हर परीक्षार्थी को OMR शीट और उत्तर पुस्तिका एक साथ उपलब्ध कराई जाएगी। दोनों पर परीक्षार्थी का नाम, रोल कोड, रोल नंबर, विषय कोड और फोटो पहले से प्रिंट रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News