अररिया के रानीगंज हत्या मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार:होमगार्ड और महिला भी शामिल, एक आरोपी की तलाश जारी

Dec 16, 2025 - 19:30
 0  0
अररिया के रानीगंज हत्या मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार:होमगार्ड और महिला भी शामिल, एक आरोपी की तलाश जारी
अररिया के रानीगंज प्रखंड अंतर्गत बेलसरा दिरा वार्ड संख्या-05 में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक होमगार्ड कर्मी और एक महिला भी शामिल हैं। सोमवार को रंजन कुमार सिंह उर्फ रंजन यादव की उनके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अररिया SDPO सुशील कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मृतक का अपने ही गांव के जयप्रकाश यादव के साथ वर्षों से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी आपसी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। गोली की आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक अपराधी फरार हो चुके थे। शव का पोस्टमॉर्टम भी कराया गया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर एफएसएल टीम से वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन कराया, वहीं डीआईयू टीम ने तकनीकी साक्ष्य जुटाए। शव का पोस्टमॉर्टम भी कराया गया है। विशेष छापामारी दल का गठन किया गया मृतक की पत्नी ललिता देवी के बयान के आधार पर रानीगंज थाना में जयप्रकाश यादव, गोविन्द यादव, रुपेश यादव, दबेस यादव, निरोधा देवी और प्रियंका देवी सहित अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए SDPO के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी जयप्रकाश यादव, रुपेश यादव, दबेस यादव और निरोधा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उन्होंने पूर्व में भी मृतक की हत्या का प्रयास किया था। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News