अनियंत्रित हाइवा ने स्कॉर्पियो में मारी टक्कर, जिला कल्याण पदाधिकारी समेत चालक घायल
बछवाड़ा. थाना क्षेत्र के गोविंदपुर तीन पंचायत स्थित आलमपुर गांव के समीप एनएच-28 पर सोमवार की अहले सुबह स्कॉर्पियो व हाइवा ट्रक की टक्कर में स्कॉर्पियो चालक समेत सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछ्वाड़ा में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया. घायल कि पहचान वैशाली जिले के राजापाकर थाना क्षेत्र के राजापाकर गांव निवासी राम सरीक प्रसाद सिंह का पुत्र राजीव कुमार रवि के रूप में किया गया है. वहीं चालक की पहचान राजापाकर गांव निवासी राम कृपाल यादव के पुत्र चंदू कुमार के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार राजीव कुमार रवि भागलपुर में जिला कल्याण पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दलसिंहसराय से तेघड़ा की तरफ जा रही स्कॉर्पियो आलमपुर गांव के समीप पहुंचा तो इसी दौरान तेघड़ा से दलसिंहसराय की तरफ जा रही हाइवा ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी. टक्कर इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गये. वही हाइवा ट्रक स्कॉर्पियो में ठोकर मारते हुए गुप्ता बांध पर चढ़ गया. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गये. और क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो का शीशा तोड़कर चालक समेत सवार को बाहर निकाला. स्थानीय लोगों ने दोनों घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछ्वाड़ा में भर्ती कराया. वहीं ठोकर के बाद हाइवा ट्रक चालक हाइवा ट्रक छोड़कर फरार हो गया. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में कर लिया.
The post अनियंत्रित हाइवा ने स्कॉर्पियो में मारी टक्कर, जिला कल्याण पदाधिकारी समेत चालक घायल appeared first on Prabhat Khabar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0