अगुवानी गंगा घाट पर राज्यस्तरीय घुड़दौड़ का आयोजन, नयागांव के घोड़े ने मारी बाजी
परबत्ता. माघी पूर्णिमा के अवसर पर अगुवानी गंगा घाट पर आयोजित 10 दिवसीय मेला एवं श्रीगंगा महायज्ञ के तहत रविवार को राज्यस्तरीय घुड़दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से आए घोड़ों ने हिस्सा लिया. जिससे आयोजन स्थल पर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. घुड़दौड़ प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन स्थानीय विधायक बाबूलाल शौर्य ने किया. रोमांचक मुकाबले में दरियापुर भेलवा पंचायत के सरपंच शंभु चौधरी के घोड़े ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं, मुरादपुर गांव निवासी मुन्ना यादव के घोड़े ने दूसरा और माधवपुर निवासी कटिमन सिंह के घोड़े ने तृतीय स्थान हासिल किया. प्रतियोगिता के विजेताओं को स्थानीय विधायक, जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य शैलेंद्र कुमार शैलेश, पूर्व मुखिया पवन कुमार चौधरी, मनोज सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पुरस्कृत किया गया.
The post अगुवानी गंगा घाट पर राज्यस्तरीय घुड़दौड़ का आयोजन, नयागांव के घोड़े ने मारी बाजी appeared first on Prabhat Khabar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0