शेखपुरा में ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय में दीपावली महोत्सव:राजयोगिनी अनुपमा बहन बोलीं-घर की सफाई के साथ हमें मन के विकारों को दूर करना होगा
शेखपुरा के बुधौली बाजार स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में बीती रात अलौकिक दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार शरीफ से पहुंची राजयोगिनी अनुपमा बहन ने दीपावली के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला और आंतरिक बुराइयों को दूर करने का संदेश दिया। बुराइयों को मन से निकालें राजयोगिनी अनुपमा बहन ने बताया कि, दीपावली पर घरों की सफाई के साथ-साथ हमें अपने मन के विकारों जैसे काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार को भी साफ करना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि जब हम इन बुराइयों को अपने मन से निकालेंगे, तभी सच्चे अर्थों में दीपावली मना पाएंगे। उन्होंने लोगों को ईर्ष्या और द्वेष त्यागकर सद्कर्मों के प्रति सचेत रहने की प्रेरणा दी। अनुपमा बहन ने आपसी प्रेम और भाईचारा बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह त्योहार अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने, यानी अज्ञानता को दूर कर एक सुंदर समाज के निर्माण का भी संदेश देता है। मुंह मीठा करने का अर्थ संबंधों में मधुरता लाना इस मौके पर ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने बताया कि, एक-दूसरे का मुख मीठा करने का अर्थ संबंधों में मधुरता लाना है, जबकि दीप जलाना आत्मा रूपी दीपक को जागृत करने का प्रतीक है। ब्रह्माकुमारी पूजा बहन ने सभी उपस्थित लोगों को तिलक लगाकर प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में मुरलीधर मुरारी का की प्रिंसिपल पूजा बहन, राधिका बहन, द्रौपदी बहन, रिंकी बहन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0