दीपावली-छठ पूजा पर चंडीगढ़ से चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेन:यात्रियों को तोहफा, वाराणसी-धनबाद-पटना तक कर सकेंगे सफर, चंडीगढ़-पटना स्पेशल फुल

Oct 4, 2025 - 08:30
 0  0
दीपावली-छठ पूजा पर चंडीगढ़ से चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेन:यात्रियों को तोहफा, वाराणसी-धनबाद-पटना तक कर सकेंगे सफर, चंडीगढ़-पटना स्पेशल फुल
दीपावली (21 अक्तूबर) और छठ पूजा (27 अक्तूबर) पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चंडीगढ़ और अंबाला से होकर 2 नई स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली नियमित ट्रेनों में सीटें फुल होने के चलते रेलवे ने यह कदम उठाया है। दौलतपुर चौक से वाराणसी तक अनारक्षित ट्रेन गाड़ी संख्या 04514 दौलतपुर चौक-वाराणसी स्पेशल हर शनिवार को वाया चंडीगढ़ चलेगी। यह ट्रेन रात 10 बजे चंडीगढ़ से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:50 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में वाराणसी से हर सोमवार दोपहर 12:45 बजे चलेगी और मंगलवार सुबह 5:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। गरीब रथ स्पेशल: चंडीगढ़ से धनबाद तक एसी कोच गाड़ी संख्या 03311/03312 चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल हर रविवार और वीरवार सुबह 6 बजे चंडीगढ़ से रवाना होगी। यह ट्रेन अगली मध्यरात्रि 12:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन हर बुधवार और शनिवार सुबह 7:50 बजे वाराणसी से चलेगी और गुरुवार व रविवार सुबह 4:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़-पटना स्पेशल पहले से फुल गाड़ी संख्या 04503/04504 चंडीगढ़–पटना स्पेशल पहले से ही यात्रियों की पसंद बनी हुई है। यह हर वीरवार रात 11:45 बजे चंडीगढ़ से चलकर अगले दिन शाम 4:35 बजे वाराणसी पहुंचती है। फिलहाल यह ट्रेन 30 अक्तूबर तक फुल हो चुकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News