औरंगाबाद सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत:सैलून में काम करता था युवक, घर लौटते समय तेज रफ्तार हाइवा ने मारी टक्कर

Sep 7, 2025 - 00:30
 0  0
औरंगाबाद सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार की मौत:सैलून में काम करता था युवक, घर लौटते समय तेज रफ्तार हाइवा ने मारी टक्कर
औरंगाबाद में एक तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आकर साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। घटना जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीगंज समीप एनएच-19 की है। मृतक की पहचान थानाक्षेत्र के दधपी गांव निवासी स्वर्गीय नौरंगी ठाकुर के बेटे 24 साल के जोगिंदर कुमार के रूप में की गई। मृतक शिवगंज बाजार स्थित हेयर कटिंग सैलून में काम करता था। शनिवार की देर शाम सैलून बंद होने के बाद साइकिल पर सवार होकर अपने घर लौटा था। इसके बाद वह अपने घर से साइकिल से ही रानीगंज जा रहा था। इस क्रम में एनएच -19 पर उसे बेकाबू हाइवा ने रौंद दिया। घटना के बाद हाइवा चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ड्यूटी में तैनात पुलिस पदाधिकारी पीएसआई सुरेंद्र कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को अपने कब्जे में ले लिया। दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए मृतक के परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों ने बताया कि लगभग 4 साल पहले जोगिंदर की शादी हुई थी। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। जिनके सिर से पिता का साया उठ चुका है। जोगिंदर किसी तरह हेयर कटिंग सैलून में काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत के बाद परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। दुर्घटना में युवक की मौत की सूचना पर दधपी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि सुरेन्द्र कुमार मेहता उर्फ टुन कुमार मेहता घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों को ढाढ़स बंधाया। उन्होंने मृतक के आश्रितों को प्रशासन की ओर से मिलने वाली मुआवजा राशि दिलाने में सहयोग करने की बात कही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News