अखिलेश यादव आज कल्याणपुर में करेंगे जनसभा:महागठबंधन प्रत्याशी मनोज यादव के समर्थन में करेंगे संबोधित, 11 बजे हवाई मार्ग से पहुंचेंगे मोतिहारी

Nov 3, 2025 - 09:30
 0  0
अखिलेश यादव आज कल्याणपुर में करेंगे जनसभा:महागठबंधन प्रत्याशी मनोज यादव के समर्थन में करेंगे संबोधित, 11 बजे हवाई मार्ग से पहुंचेंगे मोतिहारी
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार अभियान के तहत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज मोतिहारी के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे महागठबंधन के उम्मीदवार मनोज यादव के समर्थन में कोटवा हाई स्कूल मैदान में आयोजित रैली में शामिल होंगे। अखिलेश यादव सुबह लगभग 11 बजे हवाई मार्ग से मोतिहारी पहुंचेंगे और सीधे कोटवा हाई स्कूल मैदान जाएंगे। यहां वे महागठबंधन प्रत्याशी मनोज यादव के पक्ष में जनता से समर्थन की अपील करेंगे। मंच और पंडाल की सजावट जनसभा के लिए मंच और पंडाल की सजावट के साथ-साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पूरे इलाके में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया है। महागठबंधन के नेताओं का मानना है कि अखिलेश यादव की यह जनसभा कल्याणपुर समेत पूरे पूर्वी चंपारण जिले में चुनावी माहौल को प्रभावित करेगी। वे मतदाताओं से महागठबंधन को समर्थन देने की अपील करेंगे। जनसभा को लेकर लोगों में उत्सुकता इस जनसभा को लेकर क्षेत्र के मतदाताओं में भी उत्सुकता है। कई इलाकों से लोग कोटवा हाई स्कूल मैदान पहुंचने की तैयारी में हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अखिलेश यादव की यह रैली महागठबंधन के लिए चुनावी गति प्रदान कर सकती है। सभी की निगाहें उनके संबोधन पर टिकी हैं कि वे मतदाताओं को क्या संदेश देते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News