सीएम ने किया 1000 करोड़ का ट्रांसफर:गयाजी में 55 हजार महिलाओं को मिला रोजगार, दीदियों में उत्साह दिखा

Nov 28, 2025 - 18:30
 0  0
सीएम ने किया 1000 करोड़ का ट्रांसफर:गयाजी में 55 हजार महिलाओं को मिला रोजगार, दीदियों में उत्साह दिखा
गयाजी. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आज 28 नवंबर को बड़ा कार्यक्रम हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे राज्य की 10 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपए भेजे। कुल 1000 करोड़ की इस रकम का सीधा प्रसारण गया समाहरणालय सभागार में दिखाया गया। सभागार महिलाओं से भरा रहा। दीदियों में उत्साह दिखा। जिले के 55 हजार महिलाओं को 10000 ट्रांसफर किए गए। प्रदेश सरकार का दावा है कि यह योजना हर परिवार की एक महिला को अपने पैरों पर खड़ा करने की कोशिश है। चाहे कोई भी जाति, धर्म या तबका हो—हर परिवार की महिला इसमें शामिल हो सकती है। शुरुआत में 10 हजार रुपए की पूंजी दी जा रही है। महिलाएं अपनी पसंद का छोटा रोजगार चुन सकें, इसके लिए आगे दो लाख रुपए तक की अतिरिक्त सहायता का प्रावधान भी है। साथ ही रोजगार से जुड़ा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।योजना को सामुदायिक सहकारिता मॉडल पर तैयार किया गया है। हाट-बाजार विकसित किए जाएंगे हर लाभुक महिला को पहले स्थानीय स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जाएगा। ताकि रोजगार चुनने से लेकर उसे चलाने तक पूरा सहयोग मिल सके। उत्पादन में सहायता के साथ-साथ बाजार उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था है। गांव से लेकर शहर तक हाट-बाजार विकसित किए जाएंगे, जहां जीविका दीदियों के उत्पाद बिकेंगे। सरकार का दावा है कि यह योजना महिलाओं को रोजगार, उद्यम और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाएगी। महिलाएं कमाएंगी तो परिवार मजबूत होगा, और इसका सीधा असर राज्य की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। गया जिले में शुक्रवार को कुल 55 हजार महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपए भेजे गए। समारोह में पूर्व मंत्री और नगर विधायक डॉ. प्रेम कुमार, डीएम शशांक शुभंकर, डीपीएम जीविका, जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में जीविका दीदियां व महिलाएं मौजूद रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News