सशस्त्र-सेना झंडा दिवस, सीएम नीतीश ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि:पटना में मुख्यमंत्री आवास पर लगाया फ्लैग, बोले-सैनक परिवारों की मदद करना हम सबकी जिम्मेदारी

Dec 7, 2025 - 13:30
 0  0
सशस्त्र-सेना झंडा दिवस, सीएम नीतीश ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि:पटना में मुख्यमंत्री आवास पर लगाया फ्लैग, बोले-सैनक परिवारों की मदद करना हम सबकी जिम्मेदारी
सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के 1 अणे मार्ग स्थित अपने आवास पर सशस्त्र सेना झंडा दिवस का फ्लैग लगाया। सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर मुनीष कुमार ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर झंडा दिवस का प्रतीक चिह्न (फ्लैग) भेंट किया। इस मौके पर सभी अधिकारियों ने सैनिक कल्याण से जुड़ी तैयारियों और योजनाओं पर मुख्यमंत्री की पूरी जानकारी दी। जवानों के परिवार के लिए हर संभव सहयोग करे सुनिश्चित मुख्यमंत्री ने देश की रक्षा में जुटे वीर सैनिकों और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि, 'देश के लिए सैनिकों के योगदान को कोई भी शब्द पूरी तरह व्यक्त नहीं कर सकता। सैनिक अपने प्राणों की परवाह किए बिना राष्ट्रीय सुरक्षा, सीमाओं की रक्षा और आंतरिक चुनौतियों से मुकाबला करते हैं। सैनिकों के पुनर्वास में सभी आगे आएं मुख्यमंत्री ने जनता से आग्रह करते हुए कहा कि, 'अधिक से अधिक लोग बिहार स्टेट एक्स सर्विसमेन बेनिवोलेंट फंड में योगदान दें। ताकि वीर सैनिकों, शहीद परिवारों और पूर्व सैनिकों के पुनर्वास एवं कल्याण से जुड़ी योजनाओं को मजबूती मिल सके।' उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के कल्याण में किया गया हर योगदान “राष्ट्र की सेवा” ही माना जाएगा। फंड के महत्व पर विशेष जोर नीतीश कुमार ने बताया कि 'यह फंड राज्य के उन सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए अत्यंत उपयोगी है, जिन्होंने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय देश की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया।' मुख्यमंत्री ने कहा कि 'इस फंड से मिलने वाली सहायता से उन परिवारों को बड़ी मदद मिलती है, जिन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा, पुनर्वास, आजीविका और अन्य कारणों से आर्थिक सहारा की जरूरत होती है।'

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News