श्रेयसी सिंह ने अंचल कार्यालय भवन का किया शिलान्यास:जमुई में 12 करोड़ की लागत से होगा निर्माण, विधायक बोली-सरकारी कार्यों में आएगी पारदर्शिता

Oct 5, 2025 - 08:30
 0  0
श्रेयसी सिंह ने अंचल कार्यालय भवन का किया शिलान्यास:जमुई में 12 करोड़ की लागत से होगा निर्माण, विधायक बोली-सरकारी कार्यों में आएगी पारदर्शिता
जमुई में शनिवार को स्थानीय विधायक श्रेयसी सिंह ने 12 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह कार्यक्रम जमुई प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव मिश्रा सहित कई प्रखंड स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा केसरी, महामंत्री वृजनंदन सिंह, अजय पासवान, युवा जिलाध्यक्ष अभिषेक राज, राहुल सिंह राठौड़, अंकित केसरी समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता भी शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। क्षेत्र के लोगों के लिए होगा सुविधाजनक पत्रकारों से बातचीत में विधायक श्रेयसी सिंह ने बताया कि यह भवन क्षेत्र के लोगों के लिए सुविधाजनक होगा। उन्होंने कहा कि अब तक अंचल कार्यालय बाजार क्षेत्र में संचालित हो रहा था, जिससे आम लोगों को कार्यालय तक पहुंचने और आवश्यक कार्य समय पर कराने में कठिनाई होती थी। सरकारी कार्यों में भी आएगी पारदर्शिता विधायक ने आगे कहा कि नए भवन के निर्माण से न केवल आमजन को सुविधा मिलेगी, बल्कि सरकारी कार्यों में भी पारदर्शिता और गति आएगी। उन्होंने जानकारी दी कि शिलान्यास के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोग शीघ्र इसका लाभ उठा सकें। स्थानीय लोगों ने इस परियोजना को विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News