वाहन की टक्कर से साइकिल सवार महिला की मौत:कैमूर में दवा लेकर लौटते समय हादसा, चालक की पहचान में जुटी पुलिस

Feb 3, 2026 - 07:30
 0  0
वाहन की टक्कर से साइकिल सवार महिला की मौत:कैमूर में दवा लेकर लौटते समय हादसा, चालक की पहचान में जुटी पुलिस
कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र में साइकिल महिला की वाहन के टक्कर से मौके पर मौत हो गई। घटना बहदुरा गांव के पास हुई। मृतका की पहचान भेरी गांव निवासी हरबंस राम की 45 वर्षीय पत्नी विंदा देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, विंदा देवी उत्तर प्रदेश के सैदुपुर इलाके से अपनी दवा लेकर लौट रही थीं। वह एक परिचित के साथ साइकिल पर सवार थीं। बहदुरा गांव के निकट एक अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे विंदा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें चांद सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही चांद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। वाहन चालक की तलाश कर रही है पुलिस इस हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है। अज्ञात वाहन चालक फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हिट एंड रन की आशंका में सीसीटीवी फुटेज तथा गवाहों के बयान दर्ज कर रही है। ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News