राष्ट्रीय शतरंज स्पर्धा में खगड़िया के तीन शतरंज खिलाड़ी:बैंगलोर में 5 से 7 दिसंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे
खगड़िया जिले के तीन उभरते शतरंज खिलाड़ियों का चयन बैंगलोर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय अंडर-19 शतरंज स्पर्धा के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता 5 से 7 दिसंबर तक आयोजित होगी, जिसमें ये खिलाड़ी बिहार की ओर से दमखम दिखाएंगे। चयनित खिलाड़ियों में सागरमल चौक के श्रीनाथ विनायक, मथुरापुर की तन्नु कुमारी और बबुआगंज गांधीनगर की अनुष्का कुमारी शामिल हैं। ये तीनों खिलाड़ी रविवार को खगड़िया से पटना होते हुए बैंगलोर के लिए रवाना हुए। नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी के संस्थापक सचिव प्रेम कुमार यशवंत ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों खिलाड़ी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से तन्नु कुमारी का ज़िक्र करते हुए कहा कि वह पहले भी कई बार राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएँ देने वालों में पूर्व नेशनल खिलाड़ी शुभम कुमार, प्रशांत कुमार सिंह, केशव कुमार यशवंत, माधव कुमार यशवंत, विशाल कुमार सिंह, जे.के. जवाहर, रुद्रबीर सिंह, आदित्य कुमार, आर्यन कुमार, अकादमी के अध्यक्ष अभय कुमार बिक्की, उपाध्यक्ष विवेक भगत, संतोष चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष कुमार, वरिष्ठ खिलाड़ी मनोज कुमार राय, अमरनाथ गुप्ता और युगलकिशोर शामिल हैं। जिले के खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि यह युवा प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर खगड़िया और बिहार का नाम रोशन करेंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0