राजन हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:CCTV फुटेज में चाकू लिए दिखा यश, 8 फरार आरोपियों की तलाश जारी

Aug 4, 2025 - 12:30
 0  0
राजन हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:CCTV फुटेज में चाकू लिए दिखा यश, 8 फरार आरोपियों की तलाश जारी
मोतिहारी के नगर थाना क्षेत्र के चर्चित राजन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी राजा सिंह के सहयोगी 25 हजार के इनामी यश को गिरफ्तार कर लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर यश की गिरफ्तारी की गई। घटना वाली रात का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इस फुटेज में यश अपने हाथ में चाकू लिए नजर आ रहा है। पुलिस का मानना है कि यश से पूछताछ के बाद राजन की हत्या के पीछे की पूरी साजिश का खुलासा हो सकता है। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि यश की गिरफ्तारी के बाद अब बाकी आठ फरार आरोपियों की तलाश जारी है। लगातार छापेमारी की जा रही है। इससे पहले पुलिस ने मुख्य आरोपी राजा सिंह सहित कुल 9 आरोपियों के घरों पर कुर्की के लिए इश्तेहार चस्पा किया था। 48 घंटे में आत्मसमर्पण का निर्देश इश्तेहार चिपकाने के दौरान ढोल-नगाड़े बजाकर और माइक से सार्वजनिक घोषणा की गई थी। आरोपियों को 48 घंटे के भीतर आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया था। ऐसा न करने पर उनके घरों पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। यह मामला महाबीरी झंडा जुलूस से लौटते समय हुए विवाद का है। राजन और राजा सिंह के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हुई थी। यह कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। इसी दौरान चाकू लगने से राजन की मौत हो गई थी। 4 घंटे तक किया सड़क जाम घटना से नाराज लोगों ने राजा सिंह के घर पर हमला किया। उसकी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया और गांधी चौक को करीब चार घंटे तक जाम कर दिया था। बाजार भी पूरी तरह बंद रहे थे। स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन ने बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। राजा सिंह के घर पर अब भी पुलिस की कड़ी निगरानी जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि यश की गिरफ्तारी से इस हत्याकांड में शामिल सभी लोगों का पता चल जाएगा। स्थानीय लोगों में अभी भी तनाव है, लेकिन प्रशासन शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News