ब्रेन हेमरेज से इंस्पेक्टर विंध्याचल प्रसाद का निधन

Sep 22, 2025 - 04:30
 0  0
ब्रेन हेमरेज से इंस्पेक्टर विंध्याचल प्रसाद का निधन
जमुई| रविवार को सामाजिक न्याय पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष परी पासवान की उपस्थित में पार्टी की जिला इकाई का विस्तार किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज पासवान भी मौजूद रहे। बैठक में त्रिलोकी पासवान को जिला अध्यक्ष के रूप में चुना गया, जबकि सिम्पल कुमारी और कविता कुमारी को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही विभिन्न प्रखंडों में भी नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। खैरा प्रखंड अध्यक्ष बनीं कविता कुमारी, जबकि पिंकी कुमारी को खैरा की अध्यक्ष बनाया गया। बरहट प्रखंड अध्यक्ष बिंदु कुमारी और उपाध्यक्ष रीना देवी बनीं। सिकंदरा प्रखंड की अध्यक्ष धर्मशिला कुमारी और उपाध्यक्ष काजल कुमार को बनाया गया, जबकि भगवान पासवान को भी सिकंदरा का प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अलीगंज में देयमंती कुमारी अध्यक्ष और सुमन पासवान उपाध्यक्ष बने। हलसी (लखीसराय)| हलसी थानाध्यक्ष रंजन कुमार का शनिवार को तबादला हो गया। इसको लेकर विदाई समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पुलिस कर्मी सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी ने शिरकत किया। लोगों ने थाना अध्यक्ष रंजन कुमार को लोगों ने पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं हलसी के नये थानाध्यक्ष राजीव रंजन बनाये गये हैं। एसपी अजय कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर राजीव रंजन को हलसी का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। जानकारी अनुसार संभवत: सोमवार को नए थानाध्यक्ष पदभार ग्रहण करेंगे। जबकि पुराने थानाध्यक्ष रंजन कुमार का पटना तबादला किया गया। लखीसराय| सूर्यगढ़ा थाना में इंस्पेक्टर के रूप में तैनात व वर्तमान में बक्सर जिला अंतर्गत डुमरांव के बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस 4 में प्रतिनियुक्त इंस्पेक्टर विंध्याचल प्रसाद का रविवार सुबह निधन हो गया। वे पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार रोहतास जिला के सनौली गांव निवासी 56 वर्षीय इंस्पेक्टर विंध्याचल प्रसाद की लखीसराय जिला में तैनाती थी। प्रतिनियुक्ति पर सुपौल एवं उसके बाद डुमरांव में नव नियुक्त बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस को अंतर विषय की प्रशिक्षण दे रहे थे। परिजन के श्राद्ध क्रम में शामिल होने के लिए छुट्टी पर अपने पैतृक घर सनौली गए हुए थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News