बिहार बंद पर कैमूर के दुर्गावती में हाईवे जाम:वाराणसी से आने-जाने वाले मरीज को परेशानी, मोहनिया-भभुआ में खुली रहीं दुकानें

Sep 4, 2025 - 12:30
 0  0
बिहार बंद पर कैमूर के दुर्गावती में हाईवे जाम:वाराणसी से आने-जाने वाले मरीज को परेशानी, मोहनिया-भभुआ में खुली रहीं दुकानें
प्रधानमंत्री की माता के अपमान के विरोध में भाजपा की आयोजित बिहार बंद का कैमूर जिले में मिश्रित प्रभाव देखा गया। दुर्गावती में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग 19 को जाम कर दिया। इस कारण वाराणसी से आने-जाने वाले मरीज, विद्यार्थी और अन्य यात्री प्रभावित हुए। मोहनिया में स्थानीय विधायक के नेतृत्व में बंद का आह्वान किया गया। लेकिन यहां व्यापारियों और नागरिकों का समर्थन नहीं मिला। भभुआ में भी दुकानें सामान्य रूप से खुली रहीं। माताओं और बहनों से माफी मांगने की मांग दुर्गावती में सड़क जाम से उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा क्षेत्र में यातायात बाधित हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि महागठबंधन के मंच से प्रधानमंत्री की माता के खिलाफ की गई टिप्पणी अस्वीकार्य है। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से देश की माताओं और बहनों से माफी मांगने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहेगा और एक-दो घंटे के बाद सड़क जाम हटा लिया जाएगा। उनका उद्देश्य आम लोगों को परेशान करना नहीं, बल्कि अपना विरोध दर्ज कराना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News