परमानंदपुर में डीलर पर राशन गबन का आरोप:फिंगरप्रिंट लेने के बाद भी उपभोक्ताओं नहीं मिला अनाज

Oct 11, 2025 - 04:30
 0  0
परमानंदपुर में डीलर पर राशन गबन का आरोप:फिंगरप्रिंट लेने के बाद भी उपभोक्ताओं नहीं मिला अनाज
बेगूसराय जिले के बलिया प्रखंड के परमानंदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 15 और 16 में जन वितरण प्रणाली के उपभोक्ताओं ने डीलर सुनील कुमार सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि उनके फिंगरप्रिंट लेने के बाद भी उन्हें पिछले महीने का राशन नहीं मिला। रेखा देवी, पिंकी देवी और मोहन कुमार सहित कई उपभोक्ताओं ने यह शिकायत की है। उपभोक्ताओं ने बताया कि डीलर सुनील कुमार सिंह उनके घरों पर आकर फिंगरप्रिंट लेते हैं, लेकिन उन्हें बीते महीने का अनाज नहीं दिया गया। इस पर उपभोक्ताओं ने डीलर पर राशन गबन का आरोप लगाया है। इस संबंध में शुक्रवार शाम को डीलर सुनील कुमार सिंह से संपर्क किया। डीलर ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जनता भ्रमित है, क्योंकि उन्हें जून, जुलाई और अगस्त महीने का राशन एडवांस में दिया गया था। उन्होंने इस आरोप को सिरे से खारिज किया कि फिंगरप्रिंट लेने के बाद भी किसी उपभोक्ता को राशन नहीं दिया गया। डीलर के अनुसार, यह आरोप पूरी तरह गलत है और इसकी जांच ई-पोस मशीन से की जा सकती है। हालांकि डीलर सुनील कुमार सिंह ने स्वीकार किया कि अगस्त माह में उनके पास जो स्टॉक था, उसके अनुसार उन्होंने अधिकांश उपभोक्ताओं को राशन वितरित कर दिया था। इसके बाद आई बाढ़ के कारण कुछ उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल सका।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News