नित्यानंद राय ने स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा का किया अनावरण:हाजीपुर के दुर्गा स्थान प्रांगण में हुआ कार्यक्रम, प्रतिमा पर किया पुष्पांजलि अर्पित

Oct 3, 2025 - 08:30
 0  0
नित्यानंद राय ने स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा का किया अनावरण:हाजीपुर के दुर्गा स्थान प्रांगण में हुआ कार्यक्रम, प्रतिमा पर किया पुष्पांजलि अर्पित
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने गुरुवार को वैशाली के हाजीपुर स्थित काशीपुर चकबीबी के दुर्गा स्थान प्रांगण में स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व मुखिया स्वर्गीय जगदीश प्रसाद सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मंत्री राय ने दुर्गा मंदिर में माता के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना भी की। यह कार्यक्रम स्वतंत्रता सेनानी की स्मृति को स्थायी बनाने और नई पीढ़ियों को उनके बलिदान से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्वर्गीय जगदीश प्रसाद सिंह न केवल स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि समाज सुधारक और क्षेत्र के विकास पुरुष भी थे। उन्होंने जोर दिया कि इस पवित्र स्थल पर उनकी प्रतिमा स्थापित होने से सभी को देशभक्ति और आध्यात्मिकता की प्रेरणा मिलेगी। समाज के उत्थान के लिए किया कार्य इस अवसर पर हाजीपुर के विधायक अवधेश सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और नेतागण उपस्थित थे। विधायक अवधेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बाबू जगदीश प्रसाद सिंह ने आजीवन गरीबों, पिछड़ों और समाज के उत्थान के लिए कार्य किया। उन्होंने बताया कि यह प्रतिमा निरंतर सेवा और त्याग का संदेश देती रहेगी। स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा और बुजुर्ग प्रांगण में मौजूद थे, जिन्होंने इस अवसर को एक उत्सव के रूप में मनाया। अंत में, सभी उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News