नाबालिग बहनों से दुष्कर्म का मामला, एक हिरासत में:किशनगंज में खेल रही थीं दोनों बच्चियां, मकान के अंदर ले जाकर किया गलत काम
किशनगंज में दो नाबालिग बहनों के साथ बुजुर्ग ने रेप किया है। निर्माणाधीन मकान में बच्चियां खेल रही थी। तभी एक बुजुर्ग वहां पर आया और दोनों को अगवा कर मकान के अंदर ले गया। इसके बाद बारी-बारी से दोनों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित बच्चियों का सदर अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। FIR दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है और मामले की जांच शुरू हो गई है। घटना सदर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात घटित हुई है। मकान में खेल रही थी बच्चियां प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी राम कृपाल (60) लहरा चौक का निवासी है। वह पिछले एक महीने से इस निर्माणाधीन मकान की रखवाली का काम कर रहा था। जब दोनों बच्चियां(6 और 8 साल) खेल रही थीं, तो आरोपी ने उन्हें बहाने से मकान के अंदर ले जाकर यौन शोषण किया। बच्चियों की मां ने बताया, 'हम अपने किचन में काम कर रहे थे। तभी दोनों बेटियों के चीख की आवाज मेरे कानों तक आई। मैं अपने कमरे से बाहर निकली और नए मकान की तरफ गई। जैसे ही मैंने राम कृपाल को एक कमरे से निकलते देखा, मुझे उसपर शक हुआ। मैं अपनी बच्चियों तक पहुंची तो देखा कि दोनों खून से लथपथ थी।' जब हमने बच्चों को डांटा, तो 6 और 8 साल की बेटियों ने पूरी घटना बता दी। उसने बताया, बूढ़े अंकल ने हमलोगों के साथ गलत किया है। मैंने तुरंत मुखिया को फोन किया। मुखिया ने आरोपी के घर मालिक को बुलाया और पूछताछ की। आरोपी ने रेप की बात से इनकार किया। इसके बाद हमारी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हम उनसे कोई दुश्मनी नहीं रखते, न ही जानते-पहचानते हैं। फिर भी इस तरह की हरकत...। पॉस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज बच्चियों के पिता ने भी पुलिस को दिए प्रारंभिक बयान में यही जानकारी दोहराई है। पुलिस ने पीड़ित परिवार के फर्स्ट बयान पर पॉस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त सजा की मांग यह घटना क्षेत्र में सनसनी फैला रही है। स्थानीय लोग आरोपी के खिलाफ सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है और कहा है कि बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो, यही उनकी प्राथमिकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0