दरभंगा में डिबेट कार्यक्रम में जमकर हंगामा:भाजपा-द प्लूरल्स पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, पुष्पम प्रिया बोलीं- मेरे लोगों को बुरी तरह से मारा है

Nov 2, 2025 - 09:30
 0  0
दरभंगा में डिबेट कार्यक्रम में जमकर हंगामा:भाजपा-द प्लूरल्स पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, पुष्पम प्रिया बोलीं- मेरे लोगों को बुरी तरह से मारा है
दरभंगा में शनिवार को संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित निजी न्यूज चैनल के डिबेट कार्यक्रम जमकर हंगामा हुआ। भाजपा और द प्लूरल्स पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक के बाद हाथापाई की नौबत आ गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डिबेट के दौरान नगर विधायक सह मंत्री संजय सरावगी और द प्लूरल्स पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी के समर्थकों के बीच बहस होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर टूट पड़े। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मेरे आग्रह करने के बाद भी किसी ने नहीं सुना पुष्पम प्रिया चौधरी ने आरोप लगाया कि मंत्री संजय सरावगी के समर्थकों ने उनके कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पुष्पम प्रिया ने कहा मंत्री से बार-बार आग्रह किया कि वे अपने कार्यकर्ताओं को शांत करें, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। मैं डिबेट कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंची थी। वहां संजय सरावगी अपने लोगों के साथ आए और जोर-जोर से नारेबाजी करने लगे, जबकि उसकी कोई जरूरत नहीं थी। जब हमारे कार्यकर्ताओं ने भी नारे लगाए, तो उन लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। फिर हमारे कार्यकर्ताओं को बुरी तरह पीटने लगे। कार्यकर्ताओं को बुरी तरह से मारा है पुष्पम प्रिया चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मारपीट में मेरे कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। एक समर्थक के सोने के चेन को भी तोड़ दिया। मेरे कार्यकर्ता कल्याण पंडित, शाहबाज, आदर्श चौधरी और रजनीश पासवान को बुरी तरह मारा गया है। चार-पांच लोग घायल हैं। इतना बोलने के बाद रोने लगी। जांच में जुटी पुलिस फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षा की दृष्टि से विश्वविद्यालय परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News