तेमथा ​​​​​​​में दहेज विवाद में लड़की पक्ष पर हमला:विदाई की तारीख तय करने गए परिजनों पर ससुराल वालों वार, एक घायल

Oct 1, 2025 - 00:30
 0  0
तेमथा ​​​​​​​में दहेज विवाद में लड़की पक्ष पर हमला:विदाई की तारीख तय करने गए परिजनों पर ससुराल वालों वार, एक घायल
खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र के तेमथा गांव में दहेज विवाद को लेकर लड़की पक्ष पर हमला किया गया। बेटी की विदाई की तारीख तय करने पहुंचे लड़की पक्ष के लोगों पर लड़के और उसके परिजनों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में गंगौर थाना क्षेत्र के मधुआ गांव निवासी हितेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल हितेश कुमार को तुरंत परबत्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, गंगौर थाना क्षेत्र के मधुआ गांव निवासी सतीश यादव ने अपनी बेटी प्रीति कुमारी की शादी करीब तीन साल पहले जानकीचक निवासी सुबोध यादव के बेटे सुशील कुमार से की थी। शादी के बाद से ही लड़के वाले लगातार दहेज की मांग कर रहे थे और बेटी को विदा करने से इनकार कर रहे थे। सतीश यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी क्षमता से बढ़कर पांच लाख रुपये नकद दिए थे। इसके बावजूद लड़के वाले बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। आरोप है कि मंगलवार को जब सतीश यादव अपने परिजनों के साथ विदाई की तारीख तय करने जानकीचक पहुंचे, तो लड़के पक्ष के लोग पहले से ही लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी लेकर तैयार बैठे थे। गांव में घुसते ही उन पर हमला कर दिया गया, जिसमें कई लोग घायल हुए और हितेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परबत्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। परबत्ता थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार हो गए थे। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि एसआई अजय कुमार यादव और अपर थानाध्यक्ष सुमंत कुमार चौधरी द्वारा घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि लड़की पक्ष की तरफ से अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन प्राप्त होने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News