जहानाबाद में इंटर परीक्षा शुरू, आज दूसरा दिन:18 केंद्रों पर सघन जांच के बाद ही एंट्री की मिलेगी अनुमति

Feb 3, 2026 - 07:30
 0  0
जहानाबाद में इंटर परीक्षा शुरू, आज दूसरा दिन:18 केंद्रों पर सघन जांच के बाद ही एंट्री की मिलेगी अनुमति
जहानाबाद जिले में इंटरमीडिएट की परीक्षा दूसरे दिन भी जारी रही। जिले भर में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां छात्र-छात्राओं को कड़ी जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। परीक्षा केंद्रों में सुबह 9:00 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति है। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में जाने नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में फोटोकॉपी की सभी दुकानें बंद रखने का निर्देश दिया गया है और धारा 144 लागू रहेगी। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा सोमवार यानी 2 फरवरी से शुरू हो गई, जो 13 फरवरी तक चलेगी। गोपालगंज, पटना समेत कई जिलों के कई सेंटर पर परीक्षार्थियों के जूते उतरवा दिए गए। जिससे ठंड में छात्रों को नंगे पांव एग्जाम देना पड़ा। इलेक्ट्रॉनिक सामान परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं सभी परीक्षा केंद्रों पर CCTV लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी में परीक्षा का संचालन हो रहा है। परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक सामान परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं है। साथ ही, किसी भी पुलिसकर्मी को परीक्षा हॉल के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। जिला प्रशासन ने एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जिसका नंबर 0114-223013 है। किसी भी कठिनाई की स्थिति में इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। परीक्षा के कारण शहर में भीड़भाड़ को देखते हुए विभिन्न चौक-चौराहों पर यातायात पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। 13,17,846 परीक्षार्थी शामिल बिहार के 1,762 सेंटर्स पर 2 पालियों में परीक्षा हो रही है। इसमें 13,17,846 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनमें 6,75,844 छात्राएं और 6,42,002 छात्र हैं। दूसरी पाली में इकोनॉमिक्स की परीक्षा हो रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। जिले के 18 परीक्षा केंद्रों में से सदर प्रखंड में आठ, काको प्रखंड में पांच, रतनी प्रखंड में तीन और मखदुमपुर प्रखंड में दो केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे। एग्जाम से जुड़े कुछ पॉइंट्स

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News