जमुई में बाइकों की भिड़ंत, 2 युवक घायल:दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे थे, तेज स्पीड के कारण बाइक फिसली; सदर अस्पताल में भर्ती

Oct 2, 2025 - 12:30
 0  0
जमुई में बाइकों की भिड़ंत, 2 युवक घायल:दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे थे, तेज स्पीड के कारण बाइक फिसली; सदर अस्पताल में भर्ती
जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात कटौना पेट्रोल पंप के पास 2 बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार 2 युवक घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायल युवकों की पहचान बरहट प्रखंड क्षेत्र के मटिया निवासी के रूप में हुई है। कटौना पेट्रोल पंप के कर्मचारी चंदन कुमार पंडित और समीर रंजन ने भी घायलों को अस्पताल भेजने में सहायता की। दुर्गा पूजा देखकर बाइकों पर लौट रहे थे पेट्रोल पंप कर्मी चंदन कुमार ने बताया कि दोनों युवक दुर्गा पूजा देखकर अलग-अलग बाइकों पर लौट रहे थे। बारिश हो रही थी और तेज गति के कारण बाइक फिसल गई, जिससे दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मलयपुर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है और घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News