गया में 28 सितंबर से शुरू होगा रामलीला महोत्सव:अयोध्या की मंडली करेगी शुभारंभ, स्थानीय कलाकार भी करेंगे मंचन; 3 अक्टूबर तक कार्यक्रम

Sep 17, 2025 - 00:30
 0  0
गया में 28 सितंबर से शुरू होगा रामलीला महोत्सव:अयोध्या की मंडली करेगी शुभारंभ, स्थानीय कलाकार भी करेंगे मंचन; 3 अक्टूबर तक कार्यक्रम
गयाजी में 28 सितंबर से रामलीला महोत्सव होगा। श्री आदर्श लीला समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम आजाद पार्क में 3 अक्टूबर तक चलेगा। महोत्सव का शुभारंभ अयोध्या से आई रामलीला मंडली करेगी। मंडली राम विवाह सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का मंचन करेगी। 29 सितंबर से गया और आसपास के स्थानीय कलाकार राम वनगमन, सीता हरण, हनुमान लंका दहन और संजीवनी प्रसंग का मंचन करेंगे। 2 अक्टूबर को दशहरा कमेटी के कार्यक्रम में समिति के कलाकार रामचंद्र की भूमिका में रावण वध करेंगे। महोत्सव का समापन 3 अक्टूबर को भरत मिलाप की प्रस्तुति के साथ होगा। समिति के अध्यक्ष कुमार गौरव ने बताया कि यह महोत्सव धार्मिक आस्था का प्रतीक है। साथ ही सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी है। संयोजक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा, यातायात और पार्किंग की पूरी व्यवस्था की गई है। रामलीला महोत्सव की विशेष झलकियां 28 सितंबर- अयोध्या मंडली का राम विवाह का मंचन। 29 सितंबर से 1 अक्टूबर- स्थानीय कलाकार रामलीलाओं का करेंगे प्रदर्शन। 2 अक्टूबर- रावण वध कार्यक्रम (श्री दशहरा कमिटी के सहयोग से)। 3 अक्टूबर- भरत मिलाप की प्रस्तुति और महोत्सव का समापन। 1969 से गयाजी की संस्कृति का प्रतीक बनी है श्री आदर्श लीला समिति धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का अद्भुत संगम है श्री आदर्श लीला समिति, जिसने पिछले पचपन वर्षों से गयाजी में रामलीला की परंपरा को जीवित रखा है। वर्ष 1969 में स्थापित इस समिति ने अपनी निरंतरता और समर्पण से गयाजी को बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। हर साल की तरह इस बार भी गयाजी में रामलीला महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं और दर्शकों की बड़ी भीड़ उमड़ने की संभावना है। आयोजन समिति का मानना है कि यह उत्सव न केवल गयाजी की धार्मिक पहचान को और सशक्त करेगा, बल्कि स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News