गया DM का निर्देश: उत्तर कोयल परियोजना का भू-अर्जन 15:झारखंड-बिहार की ₹1367 करोड़ की सिंचाई परियोजना में तेजी लाने का लक्ष्य

Nov 25, 2025 - 18:30
 0  0
गया DM का निर्देश: उत्तर कोयल परियोजना का भू-अर्जन 15:झारखंड-बिहार की ₹1367 करोड़ की सिंचाई परियोजना में तेजी लाने का लक्ष्य
गया के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने उत्तर कोयल जलाशय परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भू-अर्जन का कार्य 15 दिसंबर 2025 तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया है। यह परियोजना झारखंड और बिहार के बीच ₹1367.61 करोड़ की लागत से बन रही एक महत्वपूर्ण अंतर-राज्यीय सिंचाई और जल संसाधन परियोजना है। परियोजना का मुख्य उद्देश्य बिहार के गया और औरंगाबाद जिलों में कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सिंचाई सुविधाएं प्रदान करना है। जिलाधिकारी ने भू-अर्जन की वर्तमान स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि गया ज़िले में 96.749 हेक्टेयर के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 5.350 हेक्टेयर ज़मीन अधिगृहीत की गई है। उत्तर कोयल प्रोजेक्ट के लिए 206.153 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाना है बैठक में बताया गया कि उत्तर कोयल जलाशय परियोजना के पहले चरण (फेज-1) के तहत कुल 206.153 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। इसमें मुख्य रूप से तीन अंचलों के क्षेत्र शामिल हैं। गुरारू अंचल में 20 मौजा के 190 एकड़ क्षेत्र में 400 से अधिक रैयत प्रभावित होंगे। इसी प्रकार, गुरुआ अंचल में 12 मौजा के 46.50 एकड़ क्षेत्र में 450 रैयत और कोच अंचल में 5 मौजा के 34.16 एकड़ क्षेत्र में 225 रैयत प्रभावित होंगे। जिलाधिकारी ने तीनों अंचलों के अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तत्काल अपने-अपने क्षेत्रों में शिविर लगाकर रैयतों के लिए एलपीसी (भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र) बनाने और जारी करने में मदद करें। साथ ही, बटवारा चार्ट और सहमति पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज़ तैयार करने में भी रैयतों की सहायता की जाए। उन्होंने मौजा वार रैयतों की सूची तैयार करने को भी कहा। अपर समाहर्ता राजस्व को निर्देश दिया गया है कि वे प्रत्येक मौजा के लिए कल से ही एक अमीन की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें ताकि भू-अर्जन प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। इसके अलावा गुरारू अंचल के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता टेकारी, कोच अंचल के लिए अनुमंडल पदाधिकारी टिकारी एवं गुरुआ अंचल के लिए अनुमंडल पदाधिकारी शेरघाटी को वरीय पदाधिकारी के रूप में लगाया गया है ताकि उक्त परियोजना का प्रतिदिन दैनिक समीक्षा करेंगे एवं तेजी से भूअर्जन प्रक्रिया को पूर्ण करवाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News