किशनपुर में महागठबंधन की बैठक:भाकपा प्रत्याशी यादव को जिताने के लिए प्रचार पर मंथन, चुनाव समन्वय समिति का गठन

Oct 24, 2025 - 20:30
 0  0
किशनपुर में महागठबंधन की बैठक:भाकपा प्रत्याशी यादव को जिताने के लिए प्रचार पर मंथन, चुनाव समन्वय समिति का गठन
सुपौल जिले के किशनपुर में महागठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी चुनाव के लिए भाकपा प्रत्याशी अनिल कुमार यादव को जिताने के लिए रणनीतियों पर चर्चा हुई। यह बैठक शुक्रवार को किशनपुर प्रखंड स्थित राजद कार्यालय परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष मंगल यादव ने की। बैठक में महागठबंधन से जुड़े सभी दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। चुनाव समन्वय समिति के गठन का निर्णय बैठक में चुनाव संचालन को सुव्यवस्थित करने के लिए एक 15 सदस्यीय चुनाव समन्वय समिति के गठन का भी निर्णय लिया गया। इस समिति में राजद से तीन, भाकपा (माले) से दो, कांग्रेस से दो और अन्य वामपंथी दलों से दो-दो सदस्य शामिल रहेंगे। इसके अतिरिक्त, चुनाव प्रचार समिति गठित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में राजद प्रवक्ता दिनेश प्रसाद यादव, भाकपा (माले) के जिला अध्यक्ष विजेंद्र मुखिया, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न मेहता, राजद प्रदेश महासचिव मो. मुस्ताक सहित महागठबंधन के कई प्रमुख नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News