'एनडीए और महागठबंधन एक ही सिक्के के दो पहलू':निर्दलीय प्रत्याशी जनसंपर्क के दौरान बोले- मैं जनता का सच्चा सिपाही बनकर चुनावी मैदान में उतरा हूं

Oct 31, 2025 - 21:30
 0  0
'एनडीए और महागठबंधन एक ही सिक्के के दो पहलू':निर्दलीय प्रत्याशी जनसंपर्क के दौरान बोले- मैं जनता का सच्चा सिपाही बनकर चुनावी मैदान में उतरा हूं
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में सियासी गतिविधियाँ तेज़ होती जा रही हैं। निर्दलीय प्रत्याशी रणविजय सिंह ने अपने जनसंपर्क अभियान को और गति दी। उन्होंने दिनभर क्षेत्र के सिन्हा, लक्ष्मीपुर, गजियापुर, छीनेगांव, कवल छपरा, मरहा पांडे टोली, कान्हा छपरा, कल्याणपुर, लवकुशपुर, सरैंया, ईटाहना, ममारकपुर, जहुराबाद, ध्रुव टोला और बिंद टोला जैसे दर्जनों गांवों का दौरा किया। भारी बारिश के बावजूद जगह-जगह लोगों ने रणविजय सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और रणविजय सिंह जिंदाबाद के नारों से माहौल को जोशीला बना दिया। भीगते हुए समर्थक उनके साथ गांव-गांव घूमते दिखे। जनसंपर्क के दौरान रणविजय सिंह ने कहा कि भारी बारिश में भी लोगों का जो अपार प्रेम और समर्थन मिल रहा है, वह मेरे लिए सबसे बड़ी ताकत है। जनता अब बदलाव चाहती है। एनडीए और महागठबंधन दोनों एक ही कंपनी के प्रोडक्ट हैं, बस पैकेजिंग अलग है। दोनों ने जनता को ठगने का काम किया है। बोले- मैं जनता का सच्चा सिपाही बनकर चुनावी मैदान में उतरा हूं रणविजय आगे कहा कि मैं जनता का सच्चा सिपाही बनकर चुनावी मैदान में उतरा हूं। बड़हरा के विकास और युवाओं के सम्मान के लिए यह चुनाव लड़ रहा हूं। आप सभी क्रमांक संख्या 9 पर सेब छाप बटन दबाकर मुझे विजयी बनाएं, ताकि बड़हरा को नई दिशा दी जा सके। गांव के लोगों ने रणविजय सिंह की सादगी, साफ-सुथरी छवि और जनता से सीधे जुड़ाव की सराहना की। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि वे बिना किसी दिखावे के हर तबके से मिलते हैं और उनकी समस्याओं को ध्यान से सुनते हैं। रणविजय सिंह के लगातार दौरे से बड़हरा में राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ गई है। अब गांव-गांव में चर्चा का विषय बन गया है कि क्या इस बार निर्दलीय प्रत्याशी रणविजय सिंह बड़हरा की राजनीति में नया समीकरण गढ़ पाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News