अररिया में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम:फारबिसगंज में दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, कोसी-सीमांचल के कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

Sep 27, 2025 - 12:30
 0  0
अररिया में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम:फारबिसगंज में दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, कोसी-सीमांचल के कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
अररिया के फारबिसगंज हवाई अड्डा ग्राउंड में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में शाह कोसी-सीमांचल और अंग प्रदेश के दस जिलों की भाजपा कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान 49 विधानसभा क्षेत्रों से हजारों भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह दौरा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिला प्रशासन ने जनसभा स्थल तक आने-जाने वाले मार्गों और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। हवाई अड्डा मैदान को भव्य रूप से सजाया गया है, और मंच तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। 2 घंटे तक आगामी चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन BJP सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अमित शाह कोर कमेटी के सदस्यों के साथ 2 घंटे तक आगामी चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे। इसके बाद वे कार्यकर्ताओं को सभा के माध्यम से संबोधित करेंगे, जिसमें चुनावी तैयारियों और रणनीति पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने कहा कि यह दौरा कार्यकर्ताओं में जोश भरने और संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में विधायक सहित कई नेता रहेंगे मौजूद उन्होंने बताया कि शाह के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए नई ऊर्जा और रणनीति मिलेगी। कार्यक्रम में फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी, मुख्य पार्षद वीणा देवी, जिला उपाध्यक्ष आकाश राज, OBC मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल सहित BJP और BJYM के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। हेलिकॉप्टर से फारबिसगंज पहुंचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हेलिकॉप्टर से फारबिसगंज पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। यह दौरा न केवल BJP कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी होगा, बल्कि क्षेत्र में पार्टी की स्थिति को और मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण साबित होगा। कोसी-सीमांचल क्षेत्र में BJP की सक्रियता और संगठनात्मक ताकत को बढ़ाने के लिए यह सभा एक मील का पत्थर मानी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News