VIDEO: वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर क्या बोल गए कप्तान सूर्यकुमार यादव?

Feb 2, 2026 - 20:30
 0  0
VIDEO: वर्ल्ड कप की तैयारियों को लेकर क्या बोल गए कप्तान सूर्यकुमार यादव?
नई दिल्ली.भारतीय टीम अब वर्ल्ड कप में खेलती नजर आएगी और वर्ल्ड कप से पहले उसने आखिरी सीरीज में भी जीत दर्ज की है. भारतीय टीम बीते टी20 वर्ल्ड कप से अभी तक कोई भी टी20 सीरीज नहीं हारी है. सवाल कप्तान सूर्यकुमार यादव की फॉर्म को लेकर थे, लेकिन उनके बल्ले से भी इस सीरीज में रन आए. वर्ल्ड कप से पहले अपनी फॉर्म हासिल करने और भारतीय टीम की तैयारियों को लेकर उन्होंने मैच के बाद खुलकर बात की. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय में जीत के बाद सूर्यकुमार यादन ने अपनी फॉर्म को लेकर कहा कि वह बीते एक साल से इन पलों का इंतजार कर रहे थे. सूर्या ने कहा,बहुत अच्छा लग रहा है. यह एक लंबा साल था और ऐसे पलों के लिए लंबा इंतज़ार था. मैंने हमेशा सपना देखा था कि यह समय कब आएगा.अहमदाबाद में पिछली सीरीज़ से पहले कहा था - जब SKY है, तो डरो मत. मैंने वही सब किया जो मैं पिछले एक साल से कर रहा था, अपने रूटीन पर टिका रहा. मुझे पता था कि मैं फॉर्म से बाहर नहीं था, बस रन नहीं बन रहे थे. यह बहुत अच्छी सीरीज़ रही, और वर्ल्ड कप में इस तरह की फीलिंग के साथ जाना सच में बहुत खास है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News