2008 की कोसी त्रासदी के बाद अधूरी पड़ी नहरों से सिंचाई में हो रही दिक्कत

Aug 3, 2025 - 04:30
 0  0
2008 की कोसी त्रासदी के बाद अधूरी पड़ी नहरों से सिंचाई में हो रही दिक्कत
भास्कर न्यूज| वीरपुर/भीमनगर वीरपुर स्थित कौशिकी भवन में शनिवार को सिंचाई विभाग ने किसान संवाद कार्यक्रम किया। मुख्य अभियंता अनिल कुमार और कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार ने खरीफ फसल की सिंचाई में आ रही दिक्कतों पर किसानों से बात की। दोनों अधिकारियों ने समाधान का भरोसा दिया। संवाद में वीरपुर अनुमंडल के दर्जनों किसान पहुंचे। किसानों ने कहा कि 2008 की कुसहा त्रासदी के बाद नहरों का मरम्मत और पुनर्निर्माण अधूरा है। इससे सिंचाई व्यवस्था अब भी बिगड़ी हुई है। फुलकाहा वितरणी नहर की हालत सबसे खराब है। इसकी क्षमता 216 क्यूषेक है, लेकिन अभी सिर्फ 165 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News