100 फीट गड्‌ढे में गिरी बारातियों की गाड़ी,2 की मौत:मधेपुरा में रातभर गड्‌ढे में पड़े रहे 4 बाराती, सुबह लोगों ने आवाज सुनी तो किया रेस्क्यू

Nov 24, 2025 - 11:30
 0  0
100 फीट गड्‌ढे में गिरी बारातियों की गाड़ी,2 की मौत:मधेपुरा में रातभर गड्‌ढे में पड़े रहे 4 बाराती, सुबह लोगों ने आवाज सुनी तो किया रेस्क्यू
मधेपुरा में बारात से लौट रहे 2 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। बारात की 2 गाड़ियां बलुआहा पुल के पास करीब 100 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। इन दोनों गाड़ियों में 6 लोग सवार थे। घायलों ने बताया कि कोहरे के कारण ये हादसा हुआ है। मृतकों में चंद्रकिशोर यादव (35), दूल्हे के रिश्तेदार और दूसरे मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी दूल्हे के दोस्त चिंटू अग्रवाल (25) के रूप में हुई है। वहीं, 4 लोग बेहोशी हालत में घटनास्थल के पास मिले थे। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर में हुआ। रविवार रात 2 बजे घने कोहरे के कारण हादसा हुआ है। पूरी रात सभी लोग गड्ढे में ही थे। हादसे के बाद की तस्वीरें देखिए... घने कोहरे की वजह से हादसा रविवार देर रात बारात से लौटते समय इलाके में तेज ठंड और घना कुहासा छाया हुआ था। विजिबिलिटी बहुत कम होने की वजह से दोनों गाड़ियों के ड्राइवर रास्ते और पुल के किनारे को नहीं देख पाए। इसी दौरान पुल के पास गाड़ी बेकाबू हो गई और सीधे नीचे गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो के पीछे दूल्हे की कार भी आ रही थी, जो पुल पर पहुंचते ही किनारे से फिसलकर नीचे जा गिरी। हालांकि, इस गाड़ी में दूल्हा सवार नहीं था। लोगों ने सुबह गाड़ी देख घटना की जानकारी दी रात के अंधेरे में हुए हादसे की भनक आसपास के लोगों को नहीं लग सकी। सोमवार सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने पुल के 100 फीट नीचे दो गाड़ियों को क्षतिग्रस्त हालत में देखा। इसकी जानकारी उन्होंने तुरंत मुरलीगंज थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से गड्ढे में गिरे गाड़ियों और यात्रियों को बाहर निकाला गया। इसके बाद घायल और बेहोश लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, दो मृतकों का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मुखिया बोले- पुल पर लगातार होते हैं हादसे हादसे की जानकारी मिलते ही हरिपुर कला पंचायत के मुखिया आलोक कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया, बलुआहा पुल के पास घने कोहरे की वजह से हर साल बड़े हादसे होते हैं। पुल के किनारों पर सुरक्षा के इंतजाम भी नहीं हैं। मैं प्रशासन से मांग करता हूं कि पुल के दोनों ओर डिवाइडर लगाएं। साइड रेलिंग मजबूत करें और स्ट्रीट लाइट भी लगवाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News