विश्व कैंसर दिवस पर कल से शुरू होगा कैंसर पहचानो अभियान
बेगूसराय. चार फरवरी को आयोजित कार्यक्रम विश्व कैंसर दिवस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है. विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों, सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कैंसर पहचानो अभियान चलाया जायेगा. वहीं इस संबंध में बेगूसराय गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ संजय सिंह के द्वारा बताया गया कि विश्व कैंसर दिवस 04 फरवरी से यह अभियान शुरू होगा और अहले 11 फरवरी तक जांच अभियान चलाया जायेगा. दर्जन भर से अधिक लक्षण वाले लोगों की होगी जांच : जिसमें जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में कैंसर जांच के साथ-साथ उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की भी जांच की जायेगी. वहीं जरूरतमंद मरीजों को दवा भी दी जायेगी. जिन भी लोगों में निम्न लक्षण यथा पाखाना पेशाब व योनि मार्ग से खून आना या फोड़ा होना, जख्म का नहीं भरना, अथवा स्तन में गांठ, स्तन से खून का रिसाव, मुंह के अंदर या जीभ में सफेद चकता, चमड़े पर तिल या गांठ के आकार में अप्रत्याशित वृद्धि, रजोनिवृत्ति के बाद रक्तस्राव एवं योनि मार्ग से रिसाव में दुर्गंध जैसे लक्षण दिखाई दें तो यथाशीघ्र अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर ऐसे लोगों की जांच की जायेगी. इस अभियान में होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर मुजफ्फरपुर की टीम के द्वारा सहयोग प्रदान किया किया जायेगा.
The post विश्व कैंसर दिवस पर कल से शुरू होगा कैंसर पहचानो अभियान appeared first on Prabhat Khabar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0