भोजपुर में फाइनेंस कर्मी की जहर देकर हत्या:2 दोस्त बुलाकर ले गए थे, बेहोशी की हालत में घर लाकर छोड़ा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Dec 19, 2025 - 14:30
 0  0
भोजपुर में फाइनेंस कर्मी की जहर देकर हत्या:2 दोस्त बुलाकर ले गए थे, बेहोशी की हालत में घर लाकर छोड़ा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
भोजपुर में जहर देकर फाइनेंस कर्मी की हत्या कर दी गई। दो दोस्तों पर जहर देने का आरोप लगा है। घर बुलाकर ले गए थे। मृतक दिनेश कुमार सिंह(35) मिश्री चक गांव का रहने वाला था। शहर के कतीरा स्थित एचडीएफसी बैंक में फाइनेंस कर्मी का काम करता था। घटना सहार थाना क्षेत्र की है। भाई गणेश सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर दो बजे उसके दोस्त रूपेश और टूना आए थे। बाइक से नारायणपुर के वरुणा गांव लेकर गए। शाम पांच बजे फोर व्हीलर से अपने दो अन्य दोस्तों के साथ बेहोशी की हालात दिनेश को घर लेकर आए। कहा कि इसे ठंड लग गया है। तेल लगा दीजिए, ठीक हो जाएगा। इसके बाद सभी चले गए। कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई। आनन-फानन में नारायणपुर ग्रामीण चिकित्सक के पास लेकर गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। छानबीन में जुटी पुलिस आरा सदर अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। बॉडी को लेकर गांव आ गए। मौत की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन कर रही है। मृतक तीन भाई और दो बहन में सबसे छोटा था। परिवार में मां सुनैना देवी, पत्नी पुष्पा देवी, एक पुत्र बिट्टू और एक पुत्री रौशनी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News