बिहार इंटर एग्जाम, आज मैथ-पॉलिटिकल साइंस का पेपर:13 लाख छात्र होंगे शामिल; पहले दिन नकल करते पकड़े गए 26 स्टूडेंट्स

Feb 3, 2026 - 07:30
 0  0
बिहार इंटर एग्जाम, आज मैथ-पॉलिटिकल साइंस का पेपर:13 लाख छात्र होंगे शामिल; पहले दिन नकल करते पकड़े गए 26 स्टूडेंट्स
बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली में मैथ्स की परीक्षा होगी। परीक्षार्थियों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। 8:30 बजे से प्रवेश शुरू होगा और 9 बजे गेट बंद कर दिए जाएंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से होगी, जिसमें पॉलिटिकल साइंस का पेपर लिया जाएगा। इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए राज्यभर में 1,762 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें कुल 13,17,846 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनमें 6,75,844 छात्राएं और 6,42,002 छात्र हैं। परीक्षा 13 फरवरी तक चलेगी। पहले दिन 8 जिलों में 26 स्टूडेंट नकल करते पकड़े गए परीक्षा के पहले दिन यानी सोमवार (2 फरवरी) को 8 जिलों से 26 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। इन्हें निष्कासित किया गया है। इनमें नवादा जिले से सबसे ज्यादा 13 स्टूडेंट को परीक्षा से बाहर किया गया। वहीं, जहानाबाद और गोपालगंज से 3-3, मधेपुरा और भागलपुर से 2-2 परीक्षार्थियों को परीक्षा से बाहर किया गया। गया, अररिया, कटिहार से 1-1 परीक्षार्थी निष्कासित किए गए। पहले दिन कई छात्रों को लेट से आने पर एंट्री नहीं मिली। नालंदा में कुछ छात्र गेट फांद कर सेंटर में घुसते नजर आए। बेगूसराय में लेट होने पर कुछ छात्राएं फूट-फूटकर रोती नजर आईं। जहानाबाद में एक कैदी हथकड़ी लगाकार एग्जाम देने पहुंचा। गोपालगंज, पटना समेत कई जिलों के सेंटरों पर परीक्षार्थियों के जूते उतरवा दिए गए हैं। ठंड में छात्रों को नंगे पांव एग्जाम देना पड़ेगा। वहीं पटना के शास्त्रीनगर के सेंटर पर मुस्लिम छात्राओं के हिजाब भी हटवाए गए हैं। इधर, छात्राओं के लिए बने मॉडल सेंटर पर टीका लगाकर उनकी एंट्री कराई गई। परीक्षार्थियों को कड़ी चेकिंग के बाद भी अंदर जाने दिया गया। पहले दिन की परीक्षा की कुछ तस्वीरें देखिए… दो पालियों में हो रही परीक्षाएं बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षाएं दो पालियों में कराई जा रही है। पहली पाली के तहत सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक हो रही है। सभी स्टूडेंट्स को परीक्षा समय से 1 घंटे पहले सेंटर के बाहर उपस्थित होना होगा। सुबह 8.30 बजे से 9.00 बजे तक छात्रों को एंट्री दी जाएगा। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक होगी। दोपहर 1.00 बजे से 1.30 बजे तक सभी छात्रों को एंट्री दी जाएगी। 100 अंक के पेपर में 50 प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के अनुसार, प्रत्येक विषय में 50% प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective) होंगे। सब्जेक्टिव प्रश्नों में भी विकल्प दिए जाएंगे। उत्तर पुस्तिका और OMR शीट पर बारकोड भी रहेगा, जिससे जांच के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना न के बराबर होगी। सभी परीक्षार्थियों को प्रश्न-पत्र और OMR शीट समझने के लिए 15 मिनट का एक्सट्रा समय मिलेगा। इस दौरान उत्तर लिखना शुरू नहीं करना है, केवल प्रश्नों को पढ़ने और समझने की अनुमति होगी। बिहार के 1,762 सेंटर्स पर 2 पालियों में परीक्षा बिहार के 1,762 सेंटर्स पर 2 पालियों में परीक्षा हो रही है। इसमें 13,17,846 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनमें 6,75,844 छात्राएं और 6,42,002 छात्र हैं। दूसरी पाली में इकोनॉमिक्स की परीक्षा हो रही है। पटना जिले में 84 एग्जाम सेंट, 4 मॉडल सेंटर पटना जिले भर में कुल 84 एग्जाम सेंटर्स बनाए गए हैं, जिनमें पटना सदर, पटना सिटी, दानापुर, बाढ़, मसौढ़ी और पालीगंज अनुमंडल शामिल हैं। परीक्षा में जिले के कुल 73,963 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। जिले में कुल 4 मॉडल परीक्षा सेंटर भी बनाए गए हैं। परीक्षा कक्ष में इनविजिलेटर भी नहीं ले जा सकते मोबाइल बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि एग्जाम हॉल में 2 इनविजिलेटर होंगे। परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थी, इनविजिलेटर या कोई भी कर्मचारी मोबाइल लेकर नहीं जा सकते हैं। सिर्फ केंद्राधीक्षक को सीमित परिस्थितियों में मोबाइल रखने की अनुमति है। हर परीक्षार्थी को OMR शीट और उत्तर पुस्तिका एक साथ उपलब्ध कराई जाएगी। दोनों पर परीक्षार्थी का नाम, रोल कोड, रोल नंबर, विषय कोड और फोटो पहले से प्रिंट रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर पूरी तरह प्रतिबंध परीक्षा को नकलमुक्त बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर पूरी तरह प्रतिबंध है। दो स्तर पर फ्रिस्किंग की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी तरह की नकल को रोका जा सके। महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला कर्मियों द्वारा की जा रही है। गश्ती दंडाधिकारी और उड़नदस्ता की तैनाती जिला प्रशासन की ओर से स्टैटिक दंडाधिकारी, गश्ती दंडाधिकारी और उड़नदस्ता की तैनाती की गई है। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू की गई है। फोटोस्टेट दुकानों को भी परीक्षा अवधि में बंद रखने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा है कि कदाचार या अव्यवस्था पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की प्राथमिकता है कि सभी परीक्षार्थी शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में परीक्षा दे सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News