नगर आयुक्त ने वार्ड 31 का किया औचक निरीक्षण
बिहारशरीफ. बिहारशरीफ नगर निगम के नगर आयुक्त कुमार निशांत विवेक ने उपनगर आयुक्त शम्स रजा, स्वच्छता पदाधिकारी, स्मार्ट सिटी के अधिकारी, निगम के सहायक व कनीय अभियंता एवं टैक्स कलेक्टर सहित पूरी टीम के साथ शनिवार को वार्ड नंबर 31 का दौरा किया. पार्षद अंजनी कुमार ने बताया कि नगर आयुक्त ने वार्ड के लोगों से जल-नल, नाली, गली और सड़क संबंधी समस्याओं का फीडबैक लिया. जनता ने सीधे अपने सामने समस्याएं रखीं और आयुक्त ने ऑन-द-स्पॉट निर्देश भी दिए. नगर आयुक्त ने सफाई कर्मियों के आने-जाने का समय देखा और लेट आने वालों को अंतिम चेतावनी दी. नाले अतिक्रमित करने वालों को तुरंत नोटिस और फाइन करने का आदेश भी दिया. उन्होंने वार्ड की सरकारी भूमि का निरीक्षण किया और सकुनत कला मोहल्ले से आदर्श इंटरनेशनल स्कूल होते हुए स्टेशन रोड तक पानी निकासी की समस्या को चिन्हित किया. सभी समस्याओं को नोट कर कार्यालय में बैठक के बाद समाधान के लिए शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया. इस अवसर पर वार्ड 31 के मदन प्रसाद, संतोष कुमार सिन्हा, शैलेश कुमार, अशोक कुमार तांती, मोहम्मद शफीक अहमद, सुधीर कुमार सिन्हा सहित कई मोहल्लेवासी मौजूद थे. नगर आयुक्त की सक्रियता और त्वरित कार्यशैली से जनता में समस्याओं के जल्द समाधान की उम्मीद बढ़ गई है.
The post नगर आयुक्त ने वार्ड 31 का किया औचक निरीक्षण appeared first on Prabhat Khabar.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0