दहशत का लेटर: अमन सिंह गैंग ने ली धनबाद के सिंह मेंशन पर हमले की जिम्मेदारी, कहा- चुन-चुन कर मारेंगे

Feb 2, 2026 - 12:30
 0  0
दहशत का लेटर: अमन सिंह गैंग ने ली धनबाद के सिंह मेंशन पर हमले की जिम्मेदारी, कहा- चुन-चुन कर मारेंगे

Singh Mansion Dhanbad, धनबाद : धनबाद के सरायढेला स्थित झरिया विधायक रागिनी सिंह के आवास सिंह मेंशन पर देर रात कुछ अज्ञात अपराधियों ने हमला कर दिया. घटना के बाद हमलावर फरार हो गये उसके बाद से लेकर अब तक पुलिस जांच रही है. हालांकि अब तक वारदात को अंजाम देने वाले का पता नहीं चल सका है. लेकिन उससे पहले ही सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हो रहा है. जिसमें गैंगस्टर अमन सिंह गिरोह के शंकर सिंह ने घटना की जिम्मेवारी ली है.

क्या लिखा गया है वायरल पर्चे में

पर्चे में लिखा है कि जिस धरती पर अमन का खून गिरा है, उसे बंजर बना देंगे. साथ ही पूरे धनबाद को शमशान घाट बना देने की धमकी दी है. इसके अलावा धनबाद के कोयला और लोहा कारोबार से जुड़े व्यापारियों से रंगदारी की मांग की गयी है. उन्होंने आगे लिखा कि अभी संजीव का दरवाजा फाड़े हुए हैं. उन्होंने ऐलान किया है कि वह शहर के लोगों को चुन चुन कर मारेगा. उन्होंने कहा है कि अमन सिंह का वचन पूरा होगा.

Also Read: दुबई में कैद झारखंड के 14 मजदूर, पेट की आग बुझाना भी हुआ मुश्किल, सरकार से वतन वापसी की गुहार

दो बम फेंका गया था सिंह मेंशन में

धनबाद के सिंह मेंशन में पहला सुतली बम रात के लगभग 11.20 बजे झरिया विधायक के आवास सिंह मेंशन के अंदर फेंका गया था, जबकि दूसरा बम बाहर सड़क की ओर फेंका गया. दोनों धमाके लगभग एक ही समय पर हुए. इस हमले के पीछे किसी बड़ी साजिश की आशंका जतायी जा रही है. धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के कई घरों के लोग नींद से जाग गये. कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मची रही. हालांकि अंधेरे का फायदा आरोपी भागने में सफल रहे. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है.

Also Read: झारखंड नगर निकाय चुनाव: आरक्षण की गुगली में क्लीन बोल्ड हुए दिग्गज, पत्नियों के भरोसे रसूख बचाने की सियासी जंग

The post दहशत का लेटर: अमन सिंह गैंग ने ली धनबाद के सिंह मेंशन पर हमले की जिम्मेदारी, कहा- चुन-चुन कर मारेंगे appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Vikash Kumar Editor-in-chief