झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026: 9 नगर निगमों में 30 लाख से अधिक वोटर, 2940 पोलिंग बूथ, 607 हाई सेंसिटिव

Jan 27, 2026 - 18:30
 0  0
झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026: 9 नगर निगमों में 30 लाख से अधिक वोटर, 2940 पोलिंग बूथ, 607 हाई सेंसिटिव

Jharkhand Municipal Elections 2026: झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 के लिए 9 नगर निगमों में मतदान की तैयारियों का पूरा विवरण जारी कर दिया है. राज्य के विभिन्न जिलों में इन नगर निगमों में कुल 357 वार्ड हैं, जहां वार्ड पार्षदों और मेयर कर चुनाव होने वाला है. इन 9 नगर निगमों में इस बार कुल 2,940 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, जिससे सभी मतदाता आसानी से अपने मतदान का अधिकार प्रयोग कर सकें. कुल मतदाताओं की संख्या 3,061,221 है, जिनमें पुरुष मतदाता 1,567,286 महिला मतदाता 1,493,806 और तीसरे लिंग वाले मतदाता 129 शामिल हैं. आयोग ने कहा है कि सभी मतदाता EPIC (मतदाता पहचान पत्र) या अन्य वैकल्पिक फोटो पहचान पत्रों के माध्यम से मतदान केंद्र पर मतदान कर सकते हैं. 23 को मतदान की तारीख है और 27 को नतीजे आ जाएंगे.

मेयर और वार्ड पार्षद के लिए होगी वोटिंग

इस बार नगर निगम का चुनाव पूरी तरह गैर-दलीय आधार पर होगा. मेयर और वार्ड पार्षद के लिए वोटिंग होगी, जबकि डिप्टी मेयर के लिए वोटिंग नहीं होगी. नगर निगमवार मतदाता और मतदान केंद्रों की स्थिति इस प्रकार है: मेदिनीनगर में 35 वार्ड और 132 मतदान केंद्र, हजारीबाग में 36 वार्ड और 160 मतदान केंद्र, गिरिडीह में 36 वार्ड और 137 मतदान केंद्र, देवघर में 36 वार्ड और 172 मतदान केंद्र, धनबाद में 55 वार्ड और 974 मतदान केंद्र, चास में 35 वार्ड और 130 मतदान केंद्र, रांची में 53 वार्ड और 909 मतदान केंद्र, आदित्यपुर में 35 वार्ड और 136 मतदान केंद्र, इसके साथ ही मानगो में 36 वार्ड और 190 मतदान केंद्र हैं.

कहां कितने वोटर और पोलिंग बूथ

क्र० सं०नगर निगम का नामवार्डों की सं०बूथों की संख्यापुरुष वोटरमहिला वोटरथर्ड जेंडरकुल मतदाता
1मेदिनीनगर नगर निगम3513265,82763,20611,29,034
2हजारीबाग नगर निगम3616090,04287,39411,77,437
3गिरिडीह नगर निगम3613775,26675,72511,50,992
4देवघर नगर निगम3617292,71286,55971,79,278
5धनबाद नगर निगम559744,71,2794,26,624338,97,936
6चास नगर निगम3513083,10678,950171,62,073
7रांची नगर निगम539095,18,7625,08,9735610,27,791
8आदित्यपुर नगर निगम3513670,83969,04911,39,889
9मानगो नगर निगम3619099,45397,326121,96,791
कुल3572,9401,567,2861,493,8061293,061,221

अतिसंवेदनशील बूथों की संख्या

क्र० सं०नगरपालिका का नामवार्डों की संख्याबूथों की संख्याभवनों की संख्यासामान्य (केंद्र/भवन)संवेदनशील (केंद्र/भवन)अतिसंवेदनशील (केंद्र/भवन)
1मेदिनीनगर नगर निगम351328214 / 11105 / 6313 / 8
2हजारीबाग नगर निगम36160771 / 1105 / 5154 / 25
3गिरिडीह नगर निगम36137790 / 041 / 2496 / 55
4देवघर नगर निगम36172900 / 0166 / 876 / 3
5धनबाद नगर निगम55974471158 / 77647 / 324169 / 70
6चास नगर निगम351305429 / 1239 / 1762 / 25
7राँची नगर निगम53909262271 / 84510 / 138128 / 40
8आदित्यपुर नगर निगम35136604 / 367 / 3265 / 25
9मानगो नगर निगम361906871 / 30105 / 3214 / 6

निर्वाचन आयोग ने सभी मतदान केंद्रों में सुरक्षा बलों, दिव्यांग रैम्प, शौचालय, पेयजल और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. मतदाता सूची का निर्माण भी पहले से किया जा चुका है और अंतिम सूची के आधार पर मतदान होगा. आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ पूरा कराया जाएगा. मतगणना केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और सुरक्षा के इंतजाम कड़े होंगे. राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और लोकतंत्र की इस महापर्व को सफल बनाएं.

ये भी पढ़ें…

Jharkhand Civic Elections: झारखंड निकाय चुनाव का हो गया शंखनाद, 23 फरवरी को वोटिंग और 27 फरवरी को काउंटिंग

Jharkhand Civic Elections: झारखंड में निकाय चुनाव का आज बजेगा बिगुल, दोपहर 2 बजे होगा ऐलान

The post झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026: 9 नगर निगमों में 30 लाख से अधिक वोटर, 2940 पोलिंग बूथ, 607 हाई सेंसिटिव appeared first on Prabhat Khabar.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Vikash Kumar Editor-in-chief