आरा में ममेरे-फुफेरे भाइयों समेत 3 दोस्तों की मौत:सड़क किनारे ट्रक से टकराई कार, एक की हालत नाजुक; घर से घूमने के लिए निकले थे

Feb 3, 2026 - 07:30
 0  0
आरा में ममेरे-फुफेरे भाइयों समेत 3 दोस्तों की मौत:सड़क किनारे ट्रक से टकराई कार, एक की हालत नाजुक; घर से घूमने के लिए निकले थे
आरा-बक्सर फोरलेन पर सोमवार देर शाम अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार 3 दोस्तों की मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल है, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बामपाली-विशुनपुरा मोड़ के पास की है। मृतकों में बक्सर के कृष्णब्रह्म थाना क्षेत्र के चौकिया निवासी करण कुमार(18), मुफस्सिल के मिश्रवली बलुआ गांव के गणेश कुमार(18) और अनिल कुमार(18) शामिल है। करण और अनिल रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई हैं, दोनों इंटर में पढ़ते थे। जबकि गणेश दसवीं कक्षा का छात्र था। घायल प्रिंस कुमार नवादा के चंदवा रामनगर का रहने वाला है। प्रसाद खाने के बाद कार से घूमने गया था मृतक के परिजन अश्विनी कुमार ने बताया कि अनिल अपने परिवार के साथ चंदवा रामनगर मोहल्ले में रहता था। सोमवार को उसके घर में सत्यनारायण भगवान का कथा हो रहा था। करण का अनिल फुफेरा भाई लगता है। उसी पूजा में शामिल होने के लिए करण अपने दोस्त के साथ आया था। प्रसाद खाने के बाद सभी कार से बामपाली घूमने चले गए। वहां से लौटते समय रास्ते में अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार। जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही करण और गणेश ने दम तोड़ दिया। जबकि अनिल की मौत पटना ले जाने के दौरान हुई। घर में मचा कोहराम घायल प्रिंस के पिता ओम प्रकाश सिंह बीएमपी जवान हैं। वर्तमान में गयाजी में पोस्टेड हैं। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। करण चार भाई-बहन में तीसरे नंबर पर था। परिवार में मां रेणु देवी और बहन मनीषा कुमारी, नीलू कुमारी, भाई अर्जुन कुमार है। दूसरा मृतक गणेश कुमार अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में मां ललिता देवी और भाई दुर्गेश है। जबकि तीसरा मृतक अनिल कुमार घर का इकलौता बेटा था। परिवार में मां पूनम देवी और दो बहन मुस्कान कुमारी, काजल कुमारी है। घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News