आरा में आज 5 घंटे तक बिजली कटेगी:पावरगंज PSS में मेंटेनेंस का काम होगा, जर्जर तार और पोल की मरम्मती भी होगी
आरा में आज(मंगलवार) पांच घंटे तक बिजली कटेगी। पावरगंज (गोढना रोड) PSS से सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। शटडाउन के दौरान 33 केवी और 11 केवी लाइन में मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। साथ ही जर्जर तार और पोल की मरम्मत की जाएगी। ताकि बिजली उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित कोई भी समस्या उत्पन्न न हो। सहायक विद्युत अभियंता ने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। समय से अपना जरूरी काम निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। क्योंकि शहर में पांच घंटे तक बिजली नहीं रहेगी। काम खत्म होते ही सप्लाई चालू कर दी जाएगी। इन इलाकों में कटेगी बिजली गोढना रोड, बिहारी मिल, बहिरो, प्रताप इंटरनेशनल स्कूल, अनैथ बाजारी मोहल्ला , बंगला कॉलोनी, बंधन टोला, स्टेशन रोड, नवादा थाना, पोस्ट ऑफिस रोड, पूर्वी गुमटी, मुर्घटिया, कैलाश नगर, कॉपरेटिव कॉलोनी, न्यू बहीरो आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा ग्रामीण छेत्र के पावरग्रिड फीडर और कोइलवर फीडर से आपूर्ति बाधित रहेगी जिससे बहियारा, चांदी, गुठौला, पियानिया, जमीरा, दरियापुर, गोढ़ना, बेलौर, कुसुमा, सरथुवा, पिपरहिया, गुठौला, भुसौला, हसनपुरा, जमीरा, बरौली, अलीपुर, लक्ष्मनपुर, गोढना, चकिया, दरियापुर, करवा, बकरी, खलिसा, पियनिया, सखुआ, भगवतीपुर, बेलाउर में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0