समस्तीपुर में वोटर जागरूकता अभियान:कलेक्ट्रेट से महिलाओं ने निकाली रैली, आम जनता से अपील- पहले मतदान करें, फिर जलपान करें

Sep 18, 2025 - 12:30
 0  0
समस्तीपुर में वोटर जागरूकता अभियान:कलेक्ट्रेट से महिलाओं ने निकाली रैली, आम जनता से अपील- पहले मतदान करें, फिर जलपान करें
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट से महिलाओं ने मतदाता जागरूकता पिंक रैली निकाली। डीडीसी शैलजा पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रैली का उद्देश्य खासकर महिला मतदाताओं को जागरूक करना है। उन्हें यह संदेश देना है कि पहले मतदान करें फिर जलपान करें। इसमें विभिन्न प्रखंडों की सीडीपीओ आंगनबाड़ी, सेविका और कलेक्ट्रेट की महिला कर्मियों ने भाग लिया। रंगोली से EVM बनाया रैली से पहले आंगनबाड़ी सेविकाओं की ओर से कलेक्ट्रेट गेट पर मतदाता जागरूकता से जुड़ी रंगोली बनाया गया। रंगोली को आकर्षक ढंग से बनाया गया था। जिसमें यह संदेश दिया गया था कि आओ मतदान करें। महिलाओं ने रंगोली से EVM का भी निर्माण किया था। जिसमें बटन दबाने का भी संकेत बताया गया था। इस रंगोली को काफी पसंद किया गया। आम जनता से वोटिंग की अपील पिंक ड्रेस में स्कूटी पर सवार महिलाएं आम जनता से आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग के लिए अपील करती नजर आईं। इस मौके पर एनडीसी सह जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News