गयाजी में हाथ-पैर बांधकर युवक को मारी गोली:प्रेम-प्रसंग में वारदात को अंजाम; सिर के पास लगी बुलेट, मगध मेडिकल कॉलेज रेफर

Nov 27, 2025 - 12:30
 0  0
गयाजी में हाथ-पैर बांधकर युवक को मारी गोली:प्रेम-प्रसंग में वारदात को अंजाम; सिर के पास लगी बुलेट, मगध मेडिकल कॉलेज रेफर
गयाजी के कोंच थाना क्षेत्र में अफेयर में बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। सिर के पास बुलेट लगी है। हाथ और पैर बंधा हुआ था। सड़क किनारे लहूलुहान मिला है। गंभीर हालत में डॉक्टरों ने मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। घटना ददरेजी बाजार से करीब एक किलोमीटर दूर बिजहार बधार के पास की है। घायल की पहचान टिकारी ब्लॉक के काजिबिगहा निवासी संजय कुमार(18) के तौर पर हुई है। दोनों पैर रस्सी से बंधे थे। बताया जा रहा है कि हाथ भी रस्सी से बंधा था। ददरेजी में अपने भाई के साथ बाइक सर्विसिंग की दुकान चलाता था। संजय को कुछ लोगों ने सुबह के समय क्षेत्र में देखा घूमते हुए देखा था। इसी बीच करीब साढ़े आठ बजे अपराधियों ने सुनियोजित तरीके से गोली मार दी। थाने में नहीं दिया आवेदन हालांकि परिजन अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। डरे सहमे हुए हैं। फिलहाल घायल को प्राथमिक उपचार के बाद कोंच सरकारी अस्पताल से गया मगध मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया है। अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया है। लड़की को लेकर कहीं चला गया था सूत्रों के मुताबिक संजय का कोंच थाना क्षेत्र में एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले लड़की को अपने साथ कहीं लेकर चला गया। फिर दोनों वापस लौट आए थे। दोनों के बीच कुछ दिनों से विवाद की स्थिति भी बनी हुई थी। आशंका यही जताई जा रही है कि उसी विवाद को लेकर संजय को निशाना बनाया गया। गोली युवक के सिर के पास लगी और वह मौके पर ही जमीन पर गिर पड़ा था। रास्ते से गुजर रहे लोगों व आसपास के लोगों ने गोली की आवाज सुनी तो भागते हुए मौके पहुंचे। सूचना मिलते ही कोंच थानाध्यक्ष सुदेह कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए तुरंत गया रेफर कर दिया। आरोपियों की तलाश में छापेमारी थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। आसपास के लोगों के बयान भी लिए जा रहे हैं। मौके से एक खोखा बरामद किया गया है। टीम संभावित आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
E-MEDIA NEWS Administrator at E-Media News